{"_id":"5e452d488ebc3ee59070a115","slug":"ministry-of-external-affairs-decided-to-rename-pravasi-bhartiya-kendra-as-sushma-swaraj-bhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की पहल, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नाम से जाना जाएगा प्रवासी भारतीय भवन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार की पहल, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नाम से जाना जाएगा प्रवासी भारतीय भवन
Thu, 13 Feb 2020 04:34 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Thu, 13 Feb 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज
- फोटो : PTI
पूर्व विदेश मंत्री व भाजपा की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए विदेश मंत्रालय ने एक अनूठी पहल की है। केंद्र सरकार ने दिल्ली के प्रवासी भारतीय केंद्र का नाम बदलकर सुषमा स्वराज भवन और विदेश सेवा संस्थान का नाम सुषमा स्वराज विदेश सेवा संस्थान करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की जयंती 14 फरवरी को है। उनका जन्म 14 फरवरी, 1952 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। पिछले साल 6 अगस्त को 67 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। स्वराज ने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आखिरी सांस ली थी।
विज्ञापन
Delhi: Pravasi Bhartiya Kendra has been re-named as Sushma Swaraj Bhawan. pic.twitter.com/Rx7jDFBoLm
— ANI (@ANI) February 13, 2020
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के मुताबिक उनके द्वारा किए गए कामों और विदेश मंत्री के तौर पर शानदार सेवा करने के लिए सम्मान के तौर पर यह फैसला लिया गया है। सुषमा स्वराज विदेश मंत्री रहते हुए काफी लोकप्रिय रहीं।
अपने कार्यकाल के दौरान विदेश में फंसे कई भारतीयों की मदद की। वह एक ट्वीट के जवाब में भी लोगों की मदद करने को हमेशा तैयार रहती थीं।