{"_id":"5c30b3cdbdec2256fd710084","slug":"ministry-of-civila-aviation-is-serious-about-engine-fail-of-indigo-flight-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धमाके के साथ इंडिगो की फ्लाइट का इंजन हो गया था बंद, बीच रास्ते से लौटाया, सरकार गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेज धमाके के साथ इंडिगो की फ्लाइट का इंजन हो गया था बंद, बीच रास्ते से लौटाया, सरकार गंभीर
Sat, 05 Jan 2019 07:15 PM IST
अमित मंडल
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 05 Jan 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
इंडिगो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिगो के एयरबस ए 320 नियो विमान के एक इंजन के उड़ान के दौरान तेज धमाके के साथ फेल हो जाने के एक ताजा मामले को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। मंगलवार को इस घटना की समीक्षा होगी। प्रैट एंड व्हिट्नी इंजन वाले विमान में यह हादसा तीन जनवरी को चेन्नई से कोलकाता की उड़ान के दौरान हुआ था। सूत्रों के अनुसार, विमान को आधे रास्ते से ही वापस चेन्नई लौटा दिया गया था और तब से वह विमान उपयोग में नहीं है।
विज्ञापन
मालूम हो कि भारत में दो निजी एयरलाइनें इंडिगो और गो एयर पीएंडडब्ल्यू के इंजन वाले ए320 एयरबस विमानों का परिचालन करती है। एयर इंडिया और विस्तारा के बेड़े में भी ये नए एक गली वाले विमान हैं पर इनके विमानों में सीएफएम इंजन लगे हैं।
विज्ञापन
नगर विमानन सचिव आरएन चौबे ने पीटीआई-भाषा के एक सवाल के जवाब में कहा कि मंत्रालय ने घटना को गंभीरता से लिया है और मंगलवार को इसकी समीक्षा होगी। उनसे पूछा गया था कि क्या मंत्रालय विमान के निर्माता एयरबस और अमेरिका की इंजन कंपनी प्रैट एंट व्हिट्नी को सभी तरह की समस्याएं ठीक होने तक विमानों की डिलिवरी रोकने को कहेगा।
विज्ञापन
तेज धमाके के साथ बंद हो गया था इंजन
सूत्रों के मुताबिक हवा में ही विमान के इंजन में ‘तेज धमाका’ हुआ और उसने काम करना बंद कर दिया। वहीं इंडिगो के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा है कि उसके चालक दल के सदस्यों ने ‘तकनीकी सतर्कता’ बरतते हुए उड़ान को वापस चेन्नई ले जाने का फैसला किया।
एक सूत्र ने बताया कि इंडिगो की तीन जनवरी की चेन्नई-कोलकाता की उड़ान में विमान लगा पीएंडडब्ल्यू के एक इंजन ने धमाके की आवाज के साथ काम करना बंद कर दिया था। उसमें चिंगारी और धुंआ भी निकला था तथा पूरा विमान कांपने लगा था।