फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister video viral in open Urinating

खुले में पेशाब करते हुए जल संरक्षण मंत्री का वीडियो वायरल

Mon, 20 Nov 2017 07:48 PM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Mon, 20 Nov 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
Minister video viral in open Urinating
Ram Shinde

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री राम शिंदे का कथित रूप से खुले में पेशाब करने वाला वीडियो वायरल होने से वह विवादों में घिर गए हैं। वीडियो में मंत्री को सड़क किनारे पेशाब करते दिखाया गया है। विपक्षी दल एनसीपी ने शिंदे पर तंज कसा है।

विज्ञापन


पढ़ें: मंत्री देखते रहे, बीजेपी नेता मंच से मुसलमानों को धमकाता रहा
विज्ञापन


यह मामला सोलापुर-बारशी मार्ग का बताया जा रहा है। जल संरक्षण मंत्री उस समय कार से यात्रा कर रहे थे। इस बारे में जब शिंदे से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत खराब होने के कारण खुले में पेशाब करना पड़ा। वह सरकार की जलयुक्त सीवर परियोजना के सिलसिले में एक महीने से पूरे राज्य के दौरे पर थे, इस कारण उनकी तबीयत खराब थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सफाई दी कि उन्हें बुखार था और जब उन्हें रास्ते में कोई शौचालय नहीं मिला तो, खुले में ही पेशाब करना पड़ा। इस पर तंज कसते हुए एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि मंत्री को हाईवे किनारे कोई शौचालय नहीं मिला। इसका मतलब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान फेल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed