{"_id":"5e1e5a518ebc3e4b130d46f0","slug":"mindset-of-indians-is-to-see-unity-in-diversity-says-rss-chief-mohan-bhagwat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीयों की मानसिकता विविधता में एकता देखने की : मोहन भागवत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीयों की मानसिकता विविधता में एकता देखने की : मोहन भागवत
Wed, 15 Jan 2020 05:48 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 15 Jan 2020 05:48 AM IST
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि भारतीयों का मानसिकता विविधता में एकता ढूंढने की है न कि एकता में विविधता। उन्होंने कहा कि इन दिनों जाति, धर्म और राजनीतिक जुड़ाव के आधार पर मतभेद समाज पर भारी पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी में मेडिकल डायलिसिस के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि सारी दुनिया समाज के भीतर मतभेदों को गलत दृष्टिकोण से देखने से पीड़ित है। ऐसे में भारतीयों को इस प्रवृति को सुधारने में नेतृत्व करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम (भारतीय) एकता में विविधता नहीं देखते, हम विविधता में एकता देखते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संघ का कार्यकर्ता बिना हमेशा बिना नाम और शोहरत की परवाह किए बिना समाज के कल्याण के लिए काम करता है।
विज्ञापन