फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   millions followers, followed controversy now death Was cyberbullying cause creator Harish death?

1.3 मिलियन फॉलोअर्स, फिर विवाद और अब मौत: क्या साइबर बुलिंग बनी क्रिएटर हरीश की मौत वजह? जांच में जुटी पुलिस

Wed, 21 Oct 2026 01:19 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 21 Oct 2026 01:19 PM IST
सार

चेन्नई में 27 वर्षीय फाइनेंस कंटेंट क्रिएटर वी. हरीश की आत्महत्या का मामला सामने आया है। उनके पिता ने एक यूट्यूबर पर साइबर बुलिंग का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
millions followers, followed controversy now death Was cyberbullying cause creator Harish death?
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चेन्नई में मुत्तुकाडु के पास एक किराए के विला में 27 वर्षीय फाइनेंशियल कंटेंट क्रिएटर ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसे उसके 'इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी' (निवेश सलाह) से जुड़े क्रेडेंशियल्स को लेकर साइबर बुलिंग का सामना करना पड़ा था। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। 
विज्ञापन


कौन था मृतक? 
मृतक की पहचान वी. हरीश के रूप में हुई है। वह "फाइनेंस विद हरीश" नाम से एक लोकप्रिय सोशल मीडिया ब्रांड चलाते थे। फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट से जुड़े अपने कंटेंट की बदौलत, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके 1.3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स थे।
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया? 
पुलिस ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि मृतक के पिता, विनायगम ने यूट्यूबर और 'जेमुरिया इंक' के सीईओ जेसन सैमुअल के खिलाफ कनाथुर पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें मौत की खबर 20 अक्तूबर को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या आरोप लगा है? 
उनके अनुसार, शिकायतकर्ता का आरोप है कि 18 अक्तूबर को सैमुअल की पोस्ट किए एक वीडियो ने, जिसमें हरीश के 'सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया' (SEBI) और 'एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया' (AMFI) से जुड़े क्रेडेंशियल्स पर सवाल उठाए गए थे, जिसमें भारी ऑनलाइन उत्पीड़न और दबाव पैदा किया। इसी वजह से उनके बेटे ने अपनी जान दे दी।

वीडियो सामने आने के बाद, कथित तौर पर हरीश के सोशल मीडिया अकाउंट्स को बड़ी संख्या में रिपोर्ट किया गया और उन्हें डिसेबल कर दिया गया। इस बीच, सैमुअल ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर साइबर बुलिंग के आरोपों को सार्वजनिक रूप से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने उपभोक्ताओं के हित में यह बात सामने रखी थी कि हरीश के पास 'सेबी रजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर' (RIA) का लाइसेंस नहीं था।


पुलिस ने दर्ज किया मामला
उन्होंने कहा कि नियमों के उल्लंघन और फर्जी लाइसेंस की ओर इशारा करने से कोई आत्महत्या के लिए प्रेरित नहीं होता। कनाठुर पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। अधिकारी फिलहाल दोनों पक्षों के बयानों की जांच कर रहे हैं और डिजिटल सबूतों को खंगाल रहे हैं। इनमें वह वीडियो भी शामिल है, जिसे कथित तौर पर हरीश ने अपनी मौत से पहले रिकॉर्ड किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed