फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Millionaires son killed elderly man to pay off Rupees 30000 debt in Bengaluru

बंगलूरू: करोड़पति का बेटा बना हत्यारा, महज 30 हजार रुपये के लिए किया बुजुर्ग का कत्ल

Tue, 26 Jan 2021 10:14 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 26 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Millionaires son killed elderly man to pay off Rupees 30000 debt in Bengaluru
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बंगलूरू के देवनहल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक करोड़पति शख्स के बेटे ने अपना कर्ज चुकाने के लिए 65 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बुजुर्ग को 'दादा' कह कर पुकारता था, लेकिन उन्हें ही मारकर उनके आभूषण के साथ फरार हो गया। पुलिस ने तुंरत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

कर्ज के बोझ तले दबा था अमीर बाप का बेटा

पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम राकेश है और वो एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखता है। उसके पिता के पास देवनहल्ली में ही सात करोड़ रुपये की संपत्ति है। पुलिस ने सोमवार को 22 साल के राकेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। आरोपी ने बताया कि उसने किसी से कर्ज ले रखा था, जिसे चुकाने के लिए उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़ित को पहले से जानता था। मृतक की पहचान नागराजा मूर्ति के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोने की अंगुठियां देख बिगड़ गई नीयत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 15 जनवरी की है। राकेश ने नागराजा मूर्ति पर क्रिकेट बैट लेकर पीछे से हमला किया था। उसने क्रिकेट बैट से नागराजा को पीटा फिर गर्दन में चाकू घोंपकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह उनके सोने के गहने लेकर फरार हो गया। पुलिस को राकेश ने बताया कि उसने किसी से 30 हजार रुपये उधार ले रखे थे। आरोपी को जिसने रुपये दिए थे वह उसे लौटाने का दबाव बन रहा था। उसी दिन आरोपी की मुलाकात नागराजा से हुई। राकेश ने उनके हाथ में दो सोने की अंगुठियां देखीं और उसकी नीयत बिगड़ गई। उसने अंगुठियां चुराकर रुपये चुकाने का फैसला किया और नागराजा की हत्या कर दी।

विज्ञापन

हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंका

मूर्ति की हत्या करने के बाद राकेश ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद मूर्ति के परिवार के सदस्यों ने उनके घर न लौटने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद ली तो राकेश संदिग्ध अवस्था में पाया गया। इसके बाद पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed