फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Military personnel taken into custody for links with Pakistan spies in Agra

जासूसी का जाल: सैन्यकर्मियों पर पाक खुफिया एजेंसी को अहम जानकारियां देने का शक, हो रही सख्त पूछताछ 

Mon, 13 Sep 2021 07:31 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 13 Sep 2021 07:31 PM IST
सार

पाक खुफिया एजेंसी के जाल में फंसकर उसे अहम जानकारियां देने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसने भारतीय सेना और एजेंसियों को लगातार मुश्किल में डाला है, हालांकि सख्त कार्रवाई भी हो रही है।  

विज्ञापन
Military personnel taken into custody for links with Pakistan spies in Agra
पाकिस्तान के लिए जासूसी (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां भारतीय सेना से जुड़े लोगों को अपने जाल में फंसाकर लगातार अहम जानकारियां ले रही है। इसी सिलसिले में सेना से जुड़े कुछ लोगों को आगरा में पकड़ा गया है। इन पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को अहम जानकारियां देने का शक है। अब इनसे गहन पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों में देखने में आया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने भारतीय सेना से जुड़े कर्मियों को जाल में फंसाकर अहम जानकारियां लेने की कोशिश की है और कई बार इसमें कामयाब भी हुई है। इसने भारतीय सेना और एजेंसियों को लगातार मुश्किल में डाला है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई का सिलसिला भी जारी है।  
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सैन्य क्षेत्रों के आसपास रहने वाले लोगों के क्रियाकलापों पर करीबी नजर रखी जा रही है। आगरा में एक संस्था से जुड़े कुछ लोगों को संदिध गतिविधियों और गैरकानूनी संचार में लिप्त पाया गया है। हमारी खुफिया एजेंसियों ने इनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कुछ लोगों को पहले ही हिरासत में लिया गया है और इनसे पूछताछ जारी है। सूत्रों का कहना है कि सूचनाओं को लीक होने से रोकने और दुश्मनों के जाल में फंसने से बचने के लिए समय-समय पर सेना से जुड़े लोगों को जरूरी जानकारी दी जाती है ताकि वे अलर्ट रहें।


वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और इसमें शामिल लोगों को सख्त सजा दी जाएगी। ऐसे मामलों में पकड़े गए सैन्यकर्मियों को सख्त सजा देते हुए उनकी सेवा समाप्त की गई है और उन्हें जेल भी भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed