फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Milan 2026 Naval Exercise Concludes: 75 Countries Showcase Strength on INS Vikrant

युद्धाभ्यास: मिलन 2026 में 75 देशों की नौसेनाओं ने समंदर में दिखाई ताकत; भारत के INS विक्रांत पर विदाई समारोह

Thu, 26 Feb 2026 07:29 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, विशाखापत्तनम।
एजेंसी, विशाखापत्तनम। Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 26 Feb 2026 07:29 AM IST
सार

विशाखापत्तनम में संपन्न हुए बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन 2026 में 75 देशों की नौसेनाओं ने समुद्र में शक्ति दिखाई। आईएनएस विक्रांत पर आयोजित समापन समारोह में नौसेना प्रमुख और मित्र देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

विज्ञापन
Milan 2026 Naval Exercise Concludes: 75 Countries Showcase Strength on INS Vikrant
मिलन नौसैनिक युद्धाभ्यास - फोटो : ANI Photos

विस्तार

समुद्री सुरक्षा और आपसी सहयोग को नया आयाम देते हुए बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन 2026 का 13वां संस्करण बुधवार को संपन्न हो गया। स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर आयोजित समापन समारोह में इस सैन्य युद्धाभ्यास के सफल परिणामों की समीक्षा की गई। 'भाईचारा, सामंजस्य और सहयोग' के विषय पर आधारित इस आयोजन में 75 मित्र देशों के प्रतिनिधिमंडलों और नौसेना प्रमुखों ने शिरकत की।

विज्ञापन


19 से 25 फरवरी तक चले इस अभ्यास को दो चरणों-हार्बर और सी फेज में विभाजित किया गया था। शुरुआती दो दिनों में बंदरगाह चरण के दौरान विशेषज्ञ चर्चाएं, युवा अधिकारियों का संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान हुआ। इससे विभिन्न देशों के नौसैनिकों के बीच व्यक्तिगत विश्वास और पेशेवर समझ मजबूत हुई।
विज्ञापन


समुद्र में शक्ति प्रदर्शन
21 फरवरी से शुरू हुए समुद्री चरण में अभ्यास अपने चरम पर था। इसमें 40 युद्धपोत और 29 विमानों ने हिस्सा लिया। इनमें 18 विदेशी जहाज भी शामिल थे। ईस्टर्न फ्लीट के कमांडर रियर एडमिरल आलोक आनंदा के अनुसार वायु, सतह और उप-सतह (सब-सरफेस) डोमेन में गहन ड्रिल आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Railway Ministry: 'होली पर चलाई जाएंगी 1244 विशेष ट्रेनें, सुगम और सुरक्षित होगी यात्रा'; रेल मंत्रालय का एलान


इस दौरान लगभग 90 घंटे की उड़ानें भरी गईं, जिसमें पनडुब्बी रोधी युद्ध और हवाई रक्षा जैसे जटिल अभियानों का अभ्यास किया गया। यह आयोजन वैश्विक समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और उभरती सैन्य क्षमताओं का प्रतीक बनकर उभरा है।

1995 में चार देशों के साथ हुई थी शुरुआत
इस नौसैनिक युद्धाभ्यास में अमेरिका, रूस, फ्रांस और जापान सहित कई देशों के साथ संयुक्त अभ्यास हुआ। हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी में 25 तटीय देशों के नौसेना प्रमुख शामिल हैं। समुद्री डकैती, आपदा राहत और अवैध गतिविधियों से निपटने के लिए साझा कार्यप्रणाली पर भी चर्चा भी हुई। बता दें कि मिलान सैन्य अभ्यास, जिसकी शुरुआत 1995 में केवल चार देशों के साथ हुई थी, अब विश्व भर की 65 नौसेनाओं को शामिल कर चुका है।

अन्य वीडियो:-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed