{"_id":"5e0523898ebc3e878f25c426","slug":"mig-27-to-take-off-for-the-last-flight-from-jodhpur-airbase-for-indian-air-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिग-27: कारगिल का बहादुर पराक्रमी हुआ रिटायर, जोधपुर में सात लड़ाकू विमानों ने भरी आखिरी उड़ान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिग-27: कारगिल का बहादुर पराक्रमी हुआ रिटायर, जोधपुर में सात लड़ाकू विमानों ने भरी आखिरी उड़ान
Fri, 27 Dec 2019 02:48 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 27 Dec 2019 02:48 AM IST
सार
- 1985 से सेवा दे रहे मिग-27 की आज जोधपुर एयरबेस से वायुसेना के लिए आखिरी उड़ान
- 34 साल वायुसेना का हिस्सा रहे विमान, जोधपुर एयरबेस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
जोधपुर में 7 लड़ाकू विमानों ने भरी आखिरी उड़ान
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुश्मन की पोजिशन पर रॉकेट और बमों की सटीक मार से कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना को तबाह करने वाले लड़ाकू विमान मिग-27 आज देश की वायुसेना को अलविदा कह दिया। करीब 34 वर्ष वायुसेना का हिस्सा रहने के बाद ये शुक्रवार को आखिरी उड़ान भरा। इस मौके पर जोधपुर एयरबेस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां इन्हें पूरे सम्मान कि साथ विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बारे में रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि विदाई समारोह में स्वाड्रन संख्या 29 के आखिरी सात मिग-27 अपनी आखिरी उड़ान भरेंगे। वहीं 31 मार्च 2020 को इनकी आधिकारिक ‘नंबर प्लेटिंग’ (सैन्य सेवा से बाहर करने की प्रक्रिया) होगी। मिग23, मिग23एमएफ और खालिस मिग-27 पहले ही सेवानिवृत्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
सबसे आखिर में विदा हो रहे मौजूदा ये मिग-27 अपग्रेडेड श्रेणी के हैं। इनका दस्ता 2006 में वायुसेना में शामिल किया गया था। मिग-27 का उपयोग 2001-02 में ऑपरेशन पराक्रम में भी हुआ था जो 1971 के बाद भारतीय सेना की सबसे बड़ी लामबंदी मानी जाती है। वायुसेना ने ट्वीट कर बताया कि मिग-27 को वायुसेना में 1985 में शामिल किया गया था।
कारगिल युद्ध में योगदान के लिए इसे बहादुर नाम दिया गया। वहीं जोधपुर एयरबेस पर आयोजन में एयर मार्शल एसके घोटिया विशिष्ट सेवा मेडल, एयरफोर्स ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ दक्षिण-पश्चिम एयर कमांड सहित कई मौजूदा व पूर्व वायुसेना अधिकारी शामिल होंगे।