फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   microsoft founder bill gates tell about the next break after ebola

पांच साल पहले बिल गेट्स ने कहा था, दुनिया किसी महामारी से निपटने को तैयार नहीं

Sun, 22 Mar 2020 08:20 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 22 Mar 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
microsoft founder bill gates tell about the next break after ebola
मास्क पहने लोग - फोटो : PTI

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर बरपाया हुआ है। दुनिया भर में अबतक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,15,420 हो गई है तो वहीं मरने वालों की संख्या भी 10,000 जा पहुंची है। कोरोना ने सबसे ज्यादा जिन देशों में अपना कोहराम मचाया है उनमें चीन, इटली, स्पेन और अमेरिका शामिल है। इटली में अबतक 4,825 लोग कोरोना के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।


loader

कोरोना वायरस का केंद्र केंद्र बिंदु चीन का वुहान प्रांत बताया जाता है। राहत की खबर यह है कि वुहान में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। चीन के वुहान से फैले इस वायरस ने इटली को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है लेकिन अब भारत में भी कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 

कोरोना जैसी महामारी पहले भी दुनिया को हिला चुकी है। साल 2014 में संक्रमित हुए इबोला नाम की एक महामारी ने दो साल में ही 11,000 से ज्यादा लोगों की जानें ली थी। कोरोना वायरस ने चंद महीनों में ही इबोला से ज्यादा तहलका मचा दिया है। TED Talks द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने कहा था कि हमारी दुनिया अब किसी नए वायरस के प्रकोप को झेलने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा था कि इबोला वायरस के बाद दुनिया को स्वास्थ्य सुविधाओं को ज्यादा मजबूत करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

बिल गेट्स ने उस वीडियो में बताया कि बचपन में उन्हें परमाणु हमले से डर लगता था इसलिए उनका परिवार खाने-पीने के सामान का बैरल बेसमेंट में रख दिया करता था। उन्होंने बताया कि वैश्विक प्रलय का सबसे बड़ा कारण युद्ध नहीं बल्कि एक वायरस बनेगा। बिल गेट्स ने बताया कि अगर कुछ दशकों में लाखों लोगों को कोई खत्म कर सकता है तो वह है वायरस ना कि युद्ध।


 
वीडियो में बिल गेट्स ने बताया कि दुनिया ने सबसे ज्यादा खर्च परमाणु बम बनाने में किया है। पैसा खर्च करके महामारी रोकने के लिए एक सिस्टम बनाने पर ज्यादा जोर दिया जाना चाहिए। इबोला से दुनिया को सबक लेना चाहिए था। इबोला के वक्त हमारे पास एक ऐसा सिस्टम नहीं था जो बेहतर काम करता हो। इबोला के समय हमारे पास उचित मेडिकल टीम नहीं थी। 

बिल गेट्स ने ये भी कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ऐसी महामारी की निगरानी करता है। डब्ल्यूएचओ की तरफ से ऐसी महामारी को रोकने के लिए किसी रिसर्च या डेवलेपमेंट पर काम नहीं किया जाता है। वीडियो में बिल गेट्स ने किसी दूसरे महामारी या वायरस फैलने के भी संकेत दिए, साथ ही उन्होंने कहा कि नया वायरस इबोला से बहुत ज्यादा खतरनाक होगा। 

वीडियो में बिल गेट्स ने 1918 में आए स्पेनिश फ्लू की भी जानकारी दी। उन्होंने बतया कि ये फ्लू बहुत तेजी से दुनिया में फैला था। इस फ्लू ने 263 दिनों में ही लगभग 30 लाख की जानें लीं। बिल गेट्स ने बताया कि आज के समय में विज्ञान और तकनीकी की मदद से ऐसी महामारियों से लड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया को ऐसे बीमारियों से लड़ने के लिए तैयारी करनी होगी।

बिल गेट्स का मानना है कि ऐसी बीमारियों से तभी निपटा जा सकता है जब गरीब देशों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी, अच्छी मेडिकल सुविधाएं दी जाएंगी, वायरस को खत्म करने के लिए शोध कार्य किए जाएंगे। बिल गेट्स ने कहा कि इबोला एक तरह का संकेत है महामारियों का, दुनिया को इससे सीखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed