{"_id":"5d7e42da8ebc3e015e1b5e82","slug":"microsoft-ceo-satya-nadella-cremated-father-bn-yugandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने किया पिता युगांधर का अंतिम संस्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने किया पिता युगांधर का अंतिम संस्कार
Sun, 15 Sep 2019 07:25 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 15 Sep 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
बी. एन. युगांधर (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने रविवार को अपने पिता और पूर्व नौकरशाह बी. एन. युगांधर का अंतिम संस्कार किया। श्मशान घाट पर तेलंगाना के मुख्य सचिव एस. के. जोशी, विशेष मुख्य सचिव सोमेश कुमार और डीजीपी महेंदर रेड्डी सहित कई सेवारत और सेवानिवृत्त नौकरशाह मौजूद थे।
विज्ञापन
नडेला ने ई-मेल से बयान जारी कर संवेदना जताने वाले सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया। नडेला ने कहा, मेरे पिता के निधन पर संवेदना जताने वाले सभी शुभचिंतकों को मैं व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देता हूं। मेरे पिता ने उन सभी लोगों और संस्थानों का ठीक से ख्याल रखा, जिनके साथ उन्हें काम करने का मौका मिला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, और बदले में उन्हें जो प्यार और स्नेह मिला उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। 1962 बैच के आईएएस अधिकारी युगांधर ने दिवंगत नरसिंह राव के कार्यकाल में प्रधानमंत्री कार्यालय में सेवा दी और मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के निदेशक भी रहे थे।
विज्ञापन
उनका 82 वर्ष की उम्र में 13 सितम्बर को निधन हो गया। युगांधर ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय में सचिव के तौर पर भी सेवा दी थी।