शिक्षा बजट कम होने की सूचना के बाद एचआरडी मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मीडिया समाचारों में शिक्षा बजट आवंटन कम होने की खबरों पर संज्ञान लेते हुए आंकड़े जारी किए है। इन आंकड़ों के हिसाब से साल 2017-18 के दौरान, उच्च शिक्षा वित्तपोषण एजेंसी (HEFA) के द्वारा अनेक परियोजनाओं में 2168.26 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। जबकि साल 2018-19 के दौरान इसके तहत 29411.99 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
Ministry of Human Resource Development: During 2017-18, Rs 2168.26 crore worth projects were approved under Higher Education Financing Agency (HEFA), and during 2018-19 Rs 29411.99 crore worth projects have been approved under HEFA. pic.twitter.com/Yz27Bu0BGD
— ANI (@ANI) December 9, 2019विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दावा किया है कि मीडिया रिपोर्ट में केवल स्कूल शिक्षा एंव साक्षरता और उच्च शिक्षा डिपार्टमेंट के आंकड़े ही दिखाए गए थे। जारी आंकड़ों में विभिन्न विभागों के बजट में शिक्षा के लिए जमा कराई गई निधि और कई राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा बजट में भी प्रस्तावित राशि शामिल है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय और बाकि विभागों के जरिए केंद्र सरकार और राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा जारी शिक्षा बजट, समग्र शर्तों और जीडीपी प्रतिशत दोनों ही पैमानों में बढ़ रहा है।