फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MHA says Centre extending all help to flood-hit Andhra, Telangana

Flood: आंध्र-तेलंगाना में नुकसान के आकलन करेगी केंद्र सरकार की टीम, शिवराज सिंह ने बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

Fri, 06 Sep 2024 10:15 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 06 Sep 2024 10:15 PM IST
सार

गृह मंत्रालय ने कहा कि जल्द ही अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम नुकसान का आकलन करने के लिए प्रभावित राज्यों का दौरा करेगी। वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के चंद्रबाबू नायडू ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगाना में बाढ़ से जूझ रहे इलाकों का जायजा लिया। 
 

विज्ञापन
MHA says Centre extending all help to flood-hit Andhra, Telangana
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में जलमग्न इलाके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़ से जूझ रहे आंध्रप्रदेश और तेलंगाना की मदद के लिए केंद्र सरकार आगे आई है। गृह मंत्रालय ने कहा कि जल्द ही अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम नुकसान का आकलन करने के लिए प्रभावित राज्यों का दौरा करेगी। वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। 

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आई बाढ़ को लेकर गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव संजीव कुमार जिंदल ने कहा कि आंध्र प्रदेश में एनडीआरएफ की 26 टीमें, भारतीय वायु सेना के आठ हेलीकॉप्टर, भारतीय नौसेना के तीन हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान राहत और बचाव कार्य में लगे हैं। वहीं तेलंगाना में एनडीआरएफ की सात टीमें और भारतीय वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य सरकार की राहत और बचाव कार्य में पूरी मदद कर रही है। 
विज्ञापन


अतिरिक्त सचिव संजीव जिंदल ने कहा कि एक सितंबर की रात को बाढ़ आने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर अतिरिक्त एनडीआरएफ और वायु सेना के हेलीकॉप्टर राज्यों में भेजे गए। बाढ़ प्रबंधन, जलाशय प्रबंधन, बांध सुरक्षा का आकलन करने और बाढ़ से तत्काल राहत की सिफारिशों के लिए केंद्र के विशेषज्ञों की टीम आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में तैनात की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की टीमों ने आंध्र प्रदेश में अब तक 350 लोगों को बचाया और 15 हजार लोगों को बाहर निकाला है। जबकि तेलंगाना में 68 लोगों को बचाया गया और 3200 लोगों को बाहर निकाला। आंध्र प्रदेश में भारतीय वायुसेना और नौसेना के हेलीकॉप्टरों ने 65 उड़ानें भरी और बाढ़ से प्रभावित आबादी को लगभग 71,000 किलोग्राम भोजन और राहत सामग्री मुहैया कराई है। 

अतिरिक्त सचिव ने कहा कि अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम का गठन किया जा चुका है। टीम नुकसान का आकलन करने के लिए जल्द  ही दोनों राज्यों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। टीम राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष के अलावा राज्यों को वित्तीय सहायता देने को लेकर भी गृह मंत्रालय को सिफारिश देगी।  वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित विजयवाड़ा में बुदामेरु बांध में दरार का हवाई सर्वेक्षण किया। सीएम ने उन क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया जहां से होकर बुदामेरु बहती है और कोलेरु झील में विलीन हो जाती है।
 


तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जानी पीड़ितों की पीड़ा


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को तेलंगाना में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों और किसानों की पीड़ा जानी। साथ ही केंद्र की ओर से आवश्यक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। खम्मम जिले में बाढ़ प्रभावित किसानों के साथ बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बीआरएस शासन पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र से मिले धन का उपयोग न करने और उसका दुरुपयोग करने तथा पीएम फसल बीमा योजना जैसी योजना लागू न करने से स्थिति खराब हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र राज्य सरकार के साथ मिलकर किसानों के लिए समाधान निकालेगा। 

शिवराज बोले कि इस वक्त राजनीति पर बात करने की ज़रूरत नहीं है, मगर खेद है कि पिछली सरकार ने ऐसी स्थिति पैदा की। राज्य सरकार ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत धन खर्च नहीं किया। सस्ती लोकप्रियता के लिए योजनाएं लागू नहीं की गईं। केंद्रीय निधि के लिए यूसी (उपयोग प्रमाण पत्र) जमा नहीं किया गया था। पैसा खर्च नहीं होने पर केंद्रीय राशि नहीं मिल पायेगी। पीएम फसल बीमा योजना भी तेलंगाना में लागू नहीं की गई। 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजना से राज्य को लाभ नहीं मिल रहा है और इसका समाधान निकाला जाएगा। राज्य सरकार नुकसान का आकलन कर रही है और स्थिति का जायजा लेने के लिए एक केंद्रीय टीम भी आएगी। इसके बाद केंद्र सरकार राज्य को सभी आवश्यक मदद देगी। चौहान ने कहा कि फसलें (धान और मिर्च सहित) और घरेलू सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उनके अलावा मवेशियों को भी नुकसान हुआ। बातचीत के दौरान एक किसान फसल के नुकसान पर रोने लगा और चौहान ने उसे सांत्वना दी। इस दौरान राज्य के उप मुख्यमंत्री मल्लू भाटी विक्रमार्क भी मौजूद रहे। इसके बाद तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने केद्रीय मंत्री संजय कुमार के साथ किसानों से बात भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed