फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MHA declared KTF and JKGF Terrorist Organisatio and Harwinder Singh Sandhu Rinda as terrorist

गृह मंत्रालय का बड़ा कदम: केटीएफ और जेकेजीएफ आतंकी संगठन घोषित, वांटेड हरविंदर रिंदा भी आतंकवादी करार

Fri, 17 Feb 2023 07:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 17 Feb 2023 07:12 PM IST
सार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की गोद में बैठा नामी गैंगस्टर हरविंदर रिंदा अब आधिकारिक तौर पर आतंकवादी घोषित किया गया है।

विज्ञापन
MHA declared KTF and JKGF Terrorist Organisatio and Harwinder Singh Sandhu Rinda as terrorist
गृह मंत्रालय - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने आज एक और व्यक्ति हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा को आतंकवादी और दो संगठनों - खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) और जम्मू और कश्मीर गजनवी फोर्स (जेकेजीएफ)  को आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित किया है। इन दोनों संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित करने के साथ अब अधिनियम की पहली अनुसूची के तहत कुल 44 घोषित आतंकवादी संगठन हैं।

विज्ञापन


सबसे पहले कौन है हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा?
हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा को आतंकवादी घोषित किया गया है। संधू आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा हुआ है और वर्तमान में सीमापार एजेंसियों के संरक्षण में पाकिस्तान के लाहौर में है और उसे विशेष रूप से पंजाब में विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है। इस घोषणा के साथ, अब यूएपीए की चौथी अनुसूची में 54 घोषित आतंकवादी हैं।

विज्ञापन
  • खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ)- यह एक उग्रवादी संगठन है और इसका उद्देश्य पंजाब में दोबारा आतंकवाद फैलाना है और ये भारत की क्षेत्रीय अखंडता, एकता, राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को चुनौती देता है और पंजाब में टारगेटेड हत्याओं सहित विभिन्न आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जम्मू और कश्मीर गजनवी फोर्स (जेकेजीएफ) - यह केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में घुसपैठ की कोशिशों, नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी और आतंकी हमलों को अंजाम देने में लिप्त पाया गया है। यह लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, तहरीक-उल-मुजाहिदीन, हरकत-उल-जिहाद-ए-इस्लामी आदि जैसे विभिन्न आतंकवादी संगठनों से अपने सदस्यों की भर्ती करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed