{"_id":"60e32e908ebc3ec3b05502bc","slug":"mha-calls-meet-of-north-east-states-on-jul-7-to-discuss-covid19-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंथन: कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए गृह मंत्रालय ने सात जुलाई को बुलाई पूर्वोत्तर राज्यों की बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मंथन: कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए गृह मंत्रालय ने सात जुलाई को बुलाई पूर्वोत्तर राज्यों की बैठक
Mon, 05 Jul 2021 09:39 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 05 Jul 2021 09:39 PM IST
सार
अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा सहित छह राज्यों में केंद्र सरकार द्वारा बहु विषयक टीम भेजे जाने के निर्णय के तीन दिनों बाद यह जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को पूर्वोत्तर के राज्यों और कुछ केंद्र शासित प्रदेशों की बैठक बुलाई है जिसमें वहां पर कोविड-19 स्थिति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह जानकारी सूत्रों ने दी। अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा सहित छह राज्यों में केंद्र सरकार द्वारा बहु विषयक टीम भेजे जाने के निर्णय के तीन दिनों बाद यह जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने पूर्वोत्तर के राज्यों और कुछ केंद्र शासित प्रदेशों की सात जुलाई को बैठक बुलाई है। बैठक वीडियो कांफ्रेंस से होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि उम्मीद है कि कोविड-19 प्रबंधन को लागू किए जाने, निगरानी एवं निरूद्ध अभियान, कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाने, अस्पताल में बिस्तरों की उपलब्धता, एंबुलेंस, वेंटिलेटर, मेडिकल ऑक्सीजन और टीकाकरण प्रक्रिया आदि के बारे में चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन