फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mexico Deports 325 Indians Trying To Sneak Into Us, Paid 25 30 Lakh Each To Agents

दिल्ली पहुंचे मैक्सिको से वापस भेजे गए 325 से ज्यादा भारतीय, सुनाई आपबीती

Fri, 18 Oct 2019 01:27 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 18 Oct 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
Mexico Deports 325 Indians Trying To Sneak Into Us, Paid 25 30 Lakh Each To Agents
मैक्सिको से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे भारतीय - फोटो : ANI

अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश पाने की कोशिश कर रहे लगभग 325 यात्रियों को मैक्सिको सरकार ने वापस स्वदेश भेज दिया है। इस कोशिश में कई लोगों के लाखों रूपये डूब गए। शुक्रवार की सुबह बोइंग 747-400 चार्टर विमान इन यात्रियों को लेकर दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा। 

विज्ञापन


मैक्सिको के अधिकारियों ने कहा कि जिन प्रवासियों को वापस भेजा गया है, वे सभी 60 फेडरल माइग्रेशन एजेंटों के जरिए यहां पहुंचे थे। हमारी जांच में पता चला कि इनके पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं थे। नियमित तौर पर रहने के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं होने के बाद भी पिछले कई महीनों से ये यहां रह रहे थे।
विज्ञापन

 

इस फ्लाइट में सवार गौरव कुमार नाम के एक शख्स ने बताया कि हमारे एजेंट ने हमें जंगलों में भेजा। हम लगभग दो सप्ताह तक जंगलों में घूमे फिर हमें मैक्सिको से भगा दिया गया। 

उन्होंने कहा कि केवल भारतीयों को निर्वासित किया गया जबकि श्रीलंका, नेपाल और कैमरून के लोग अभी भी वहां मौजूद हैं। मैंने कृषि भूमि और जेवरात बेचकर एजेंट को 18 लाख रुपये का भुगतान किया था।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed