फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mexico: Accident of convoy of newly elected President of Mexico, 1 person dead, many injured, treatment conti

Mexico: मैक्सिको की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का काफिला दुर्घटना का शिकार; एक व्यक्ति की मौत, घायलों का इलाज जारी

Sat, 15 Jun 2024 10:33 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sat, 15 Jun 2024 10:33 AM IST
सार

शुक्रवार को मैक्सिको की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम के काफिले का एक्सीडेंट हो गया। बताया गया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई। 

विज्ञापन
Mexico: Accident of convoy of newly elected President of Mexico, 1 person dead, many injured, treatment conti
दुर्घटना (प्रतीकात्मक)

विस्तार

शुक्रवार को मैक्सिको की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम के काफिले का एक्सीडेंट हो गया। बताया गया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई। 
विज्ञापन


क्लाउडिया शिनबाम ने हाल ही में मैक्सिको के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता है। इसके साथ ही मैक्सिको में इस पद पर चुनी जाने वाली वह पहली महिला हैं। क्लाउडिया पेशे से जलवायु वैज्ञानिक और मेक्सिको सिटी की पूर्व मेयर रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मैक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम का काफिला दुर्घटना का शिकार हो गया। उनकी टीम का कहना है, कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यही नहीं कई लोग घायल भी हुए हैं।

शिनबाम घायल लोगों का हालचाल जानने के लिए रुकीं। उनकी टीम को बताया कि "हमें इस बात का गहरा अफसोस है कि दूसरे वाहन में एक व्यक्ति की मौत हो गई।" हालांकि उनकी टीम दुर्घटना में घायल लोगों की देखभाल कर रही थी।  उनकी टीम ने एक बयान में बताया कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए, हालांकि जिस कार में शिनबाम यात्रा कर रही थीं, वह इसमें शामिल नहीं थी।
विज्ञापन


शिनबाम घायल लोगों का हालचाल जानने के लिए रुकीं, जिनकी तब तक आपातकालीन टीमें उत्तरी कोआहुइला राज्य के एक शहर मोनक्लोवा में हुई दुर्घटना के बाद देखभाल कर रही थीं, ऐसा उनकी टीम ने बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पीएम मोदी ने क्लााउडिया को चुनाव में जीत के बाद बधाई दी। सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘मैक्सिको की निर्वाचित पहली महिला राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम को बधाई दी। यह मैक्सिको के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर और राष्ट्रपति आंद्रेज मैनुएल लोपेज ओब्राडोर के महान नेतृत्व के प्रति भी एक सम्मान है।’’ मोदी ने इस पोस्ट में निवर्तमान राष्ट्रपति ओब्राडोर को भी टैग किया। मोदी ने कहा कि वह भारत और मेक्सिको के बीच सहयोग जारी रखने और साझा प्रगति को लेकर आशान्वित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed