{"_id":"5bc26e60bdec2269796a8979","slug":"metoo-bjp-considering-mj-akbar-option","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeToo : एमजे अकबर के विकल्प पर विचार कर रही भाजपा, विदेश राज्यमंत्री आज लौटेंगे भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#MeToo : एमजे अकबर के विकल्प पर विचार कर रही भाजपा, विदेश राज्यमंत्री आज लौटेंगे भारत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Oct 2018 03:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर रविवार को भारत लौटेंगे। भाजपा उनका पक्ष सुनने के बाद ही मामले में रुख स्पष्ट करेगी। वहीं पार्टी सूत्रों का कहना है कि उन पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं और उनके मंत्री बने रहने की कोई गारंटी नहीं है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि पार्टी उनके विकल्प पर विचार कर रही है, लेकिन अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही करेंगे। वहीं पार्टी के भीतर एक मत यह भी है कि एम जे अकबर के खिलाफ कोई कानूनी केस दर्ज नहीं है और जो आरोप उन पर लगाए गए हैं वे उनके मंत्री बनने से बहुत पहले के हैं।
विज्ञापन
लिहाजा उनका मानना है कि पहले अकबर के सफाई देने के बाद ही आगे कोई कदम उठाया जाए। गौरतलब है कि पत्रकार रहते हुए अकबर पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। विपक्ष भी लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है।
विज्ञापन