{"_id":"5f8379928ebc3e1a225715cc","slug":"meteorological-department-said-that-the-southwest-monsoon-is-unlikely-to-bid-farewell-until-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव से मानसून की विदाई में देरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव से मानसून की विदाई में देरी
Mon, 12 Oct 2020 03:00 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 12 Oct 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
भारत मौसम विज्ञान विभाग
- फोटो : IMD India
मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून की अगले हफ्ते तक विदाई की संभावना नहीं है। इससे बरसात एक झोंका और आ सकता है।
विज्ञापन
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती वातावरण बन रहा है, इससे अगले 24 घंटे में आंध्र प्रदेश तट पर दबाव का क्षेत्र और प्रबल होगा।
विज्ञापन
इस कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और दक्षिण ओडिशा में बारिश हो सकती है।
उन्होंने कहा कि जारी मौजूदा दबाव क्षेत्र के कारण एक हफ्ते तक मानसून के जाने की कोई संभावना नहीं है। अक्तूबर के पहले हफ्ते में भी कम दबाव का क्षेत्र बना था। भारत में बरसात का मौसम आमतौर पर 1 जून से 30 सितंबर तक रहता है।
विज्ञापन