फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meteorological Department has issued Red Color warning in Delhi over heat

देशभर में भीषण गर्मी से तप रहे लोग, राजधानी के लिए ‘रेड कलर’ चेतावनी जारी 

Fri, 31 May 2019 04:13 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 31 May 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
Meteorological Department has issued Red Color warning in Delhi over heat
फाइल फोटो - फोटो : PTI

देशभर में चल रही गर्म हवा और लू से लोग जल रहे हैं। जहां देश में भीषण गर्मी पड़ रही है वहीं दिल्ली में तपिश की स्थिति जस की तस बनी हुई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए ‘रेड कलर’ चेतावनी जारी की है। विभाग ने अपराह्न में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग मौसम के लिए चार तरह के कोड हरा, पीला, सुनहरा और लाल कोड का इस्तेमाल करता है। हरा रंग सामान्य स्थिति जबकि लाल रंग मौसम की चरम स्थिति को दर्शाता है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के लिए ‘रेड कोड’ चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो पांच साल में सबसे अधिक तापमान है। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में अब तका का सर्वाधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर इलाकों में लगातार दो दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने पर लू की स्थिति की घोषणा की जाती है जबकि लगातार दो दिन पारा 47 डिग्री पहुंचने पर भीषण लू की स्थिति की घोषणा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed