Memorial Row: 'सरकार ने कहा था कि ट्रस्ट बनाया जाएगा', मेघवाल बोले- कांग्रेस को नहीं करनी चाहिए थी राजनीति
Memorial Row: केंद्र सरकार और कांग्रेस के बीच पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, 'कांग्रेस को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए थी... सरकार ने कहा था कि ट्रस्ट बनाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | Delhi: On the issue of allocating space for a memorial for former PM Dr Manmohan Singh, Union Minister Arjun Ram Meghwal says, "The Congress should not have done politics on this... The government said that a trust would be formed. When did the government disagree? The… pic.twitter.com/PFZyVQa5dN
— ANI (@ANI) December 31, 2024विज्ञापन
कांग्रेस ने गृहमंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया
वहीं संसद के शीतकालीन सत्र में व्यवधान पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, 'हर सत्र से पहले एक मुद्दा आता है। और यह मुद्दा हमारे देश के अंदर से नहीं बल्कि बाहर से आता है। इस बार भी 25 नवंबर को सत्र शुरू होने से पहले एक मुद्दा बाहर से आया। सदन में कांग्रेस ने व्यवधान डाला लेकिन इंडिया ब्लॉक के गठबंधन दलों ने खुद को उस मुद्दे से अलग कर लिया। कांग्रेस ने प्रस्ताव दिया कि अगर हम संविधान पर चर्चा करेंगे तो वे सहयोग करेंगे। 17 दिसंबर को एक विशेष चर्चा हुई, भाजपा और अन्य दलों ने कहा कि कांग्रेस ने बाबासाहेब का सबसे ज्यादा अपमान किया, खासकर जब वे जीवित थे। कांग्रेस ने गृह मंत्री के बयान के 10 सेकंड के हिस्से को गलत तरीके से पेश किया और एक नया मुद्दा उठाया। हम आगामी बजट सत्र चलाना चाहते हैं। लेकिन यह कांग्रेस पर निर्भर करता है'।
#WATCH | Delhi: On the Parliament disruptions, Union Minister Arjun Ram Meghwal says, "... One issue comes up before every session. And the issue doesn't come from within our country but from outside. This time also, an issue came from outside before the session started on… pic.twitter.com/Si4uXkyKBW
— ANI (@ANI) December 31, 2024