फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Members of the Jain community protest over the murder of a Jain monk in Karnataka, at the Jantar Mantar

Jain Monk Death Case: नंदी महाराज की हत्या पर फूटा जैन समाज का गुस्सा, बेंगलुरु से अब दिल्ली तक प्रदर्शन

Mon, 17 Jul 2023 02:42 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 17 Jul 2023 02:42 PM IST
सार

दिगंबर जैन मुनि आचार्य श्री कामकुमारा नंदी महाराज की हत्या का मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। जैन समुदाय के लोग सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे। यहां इन्होंने नारे लगाए और विरोध प्रदर्शन किया। 
 

विज्ञापन
Members of the Jain community protest over the murder of a Jain monk in Karnataka, at the Jantar Mantar
जैन मुनि की हत्या पर बवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक में दिगंबर जैन मुनि आचार्य श्री कामकुमारा नंदी महाराज की हत्या पर बवाल बढ़ता जा रहा है। जैन समुदाय के लोगों का गुस्सा बढ़ गया है। यह लोग सोमवार को दिल्ली के जंतर- मंतर में पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन

बता दें, कर्नाटक का मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। जैन समुदाय के लोग सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे। यहां इन्होंने नारे लगाए और विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
दरअसल, कामकुमारा नंदी महाराज 15 साल से नंदी पर्वत जैन मठ में रहते थे। 6 जुलाई को उनके प्रबंधक बसाड़ी भीमप्पा उगारे ने उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि मुनि लोगों को ऋण दिया करते थे। संदिग्धों को भी उन्होंने पैसा दिया था, जिसे वापस मांग रहे थे, लेकिन बदले में दोनों ने उनकी हत्या कर दी। 

लगावी जिले के चिक्कोड़ी तहसील की इस घटना में दो आरोपियों नारायण बसप्पा माडी और हसन दलायथ को गिरफ्तार किया गया। उनसे पूछताछ के बाद एक बोरवेल से मुनिक के शव के टुकड़े बरामद किए गए। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा था कि मामले की विस्तृत जांच होगी और दोषियों को अदालत सजा देगी। 

पूर्व सीएम ने साधा था निशाना

इससे पहले, पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने भी मौजूदा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा था कि हत्या के मामले में कुछ भी नहीं किया गया है। कानून और पुलिस का कोई डर नहीं है। सभी असामाजिक तत्व खुलेआम घूम रहे हैं। लोगों में सनसनी है। उन्होंने कहा कि पहले से ही संकेत मिल रहे हैं कि इस सरकार ने स्थानांतरण आदि की आड़ में पुलिस का मनोबल गिरा दिया है और अप्रत्यक्ष रूप से इन बदमाशों का समर्थन कर रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed