फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Members of Sikh community protest against forceful conversion of minorities in Pakistan

पाकिस्तान में हिंदू बेटियों के धर्मांतरण पर दिल्ली में विरोध, फूंका इमरान खान का पुतला

Mon, 02 Sep 2019 06:39 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 02 Sep 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Members of Sikh community protest against forceful conversion of minorities in Pakistan
पाक में जबरन धर्मांतरण के विरोध में प्रदर्शन करते सिख समुदाय - फोटो : ANI

पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों के जबरन धर्मांतरण के खिलाफ दिल्ली में सिख समुदाय प्रदर्शन कर रहा है। वह पड़ोसी देश में रहने वाले सिख परिवारों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। पाकिस्तान में पहले एक सिख लड़की को अगवा करके उससे जबरन इस्लाम कबूल कराया गया और फिर एक मुस्लिम युवक के साथ उसका निकाह कर दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं रविवार को कॉलेज जाते समय एक हिंदू लड़की को अगवा करके उसके धर्मांतरण की बात सामने आई है। इसके बाद इमरान खान की पार्टी के कार्यकर्ता के साथ उसका निकाह करा दिया गया। इसे लेकर भारतीयों में रो। है। इसी बीच पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर सिख समुदायों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिख समुदाय के सदस्य पाकिस्तान उच्चायोग को एक ज्ञापन सौंपने की कोशिश कर रहे थे तभी उन्हें रोक दिया गया। इससे  सिखों को गुस्सा आ गया और उन्होंने हिंसक विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उच्चायोग के बाहर मौजूद पुलिस कर्मी प्रदर्शनकारियों को अंदर आने से रोकने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। प्रदर्शनकारी पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगा रहे थे और पुलिस पोस्ट पर खड़े हो गए।

गुरुद्वारे के ग्रंथी की बेटी का किया जबरन धर्मांतरण

गुरुद्वारा तंबू साहिब के ग्रंथी (पुजारी) की 19 साल की सिख लड़की का बंदूक की नोक पर धर्म परिवर्तन कराया गया। इसके बाद मुस्लिम शख्स से उसकी शादी करा दी गई। ननकाना पुलिस स्टेशन ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया, वहीं पीड़िता को उसके माता-पिता के पास भेज दिया गया है। घटना के बाद पाकिस्तान में कार्यरत अलग-अलग सिख संगठनों ने भी एक 30 सदस्य कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी पाकिस्तान सरकार द्वारा मंत्री राजा बशारत की अध्यक्षता में गठित कमेटी के समक्ष इस मामले में अपना पक्ष रखेगी। मामले को लेकर पाकिस्तान और भारत में कई संगठन और लोगों ने विरोध दर्ज कराया है।

कॉलेज छात्रा का जबरन कराया धर्मांतरण

पाकिस्तान के सिंध के सक्खर इलाके से एक हिंदू लड़की का अपहरण करके जबरन इस्लाम कबूल कराया गया है।  लड़की का अपहरण उस समय किया गया जब वह कॉलेज में पढ़ने जा रही थी। वह स्नातक की पढ़ाई कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि अगवा लड़की इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के एक सदस्य मिर्जा दिलावर बेग के कब्जे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed