फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Members of Girls Islamic Organisation of India in Nagpur mark ValentinesDay as Haya Day

वेलेंटाइन डे पर इन मुस्लिम लड़कियों ने मनाया "हया डे"

Wed, 14 Feb 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 14 Feb 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
Members of Girls Islamic Organisation of India in Nagpur mark ValentinesDay as Haya Day
वेलेंटाइन डे
आज वेलेंटाइन डे है। पूरी दुनिया में इस दिन को लोग अलग-अलग तरीके से मना रहे हैं। कोई प्यार का इजहार करके इस दिन को सेलिब्रेट कर रहा है तो कोई इसका विरोध कर रहा है। लेकिन महाराष्ट्र के नागपुर में मुस्लिम महिलाओं ने इस दिन का विरोध कुछ अलग तरीके से किया है। उन्होंने इसे हया डे यानि शर्म का दिन बताया है। ये लड़कियां इस्लामिक संगठन 'गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया' की सदस्य हैं। जिन्होंने बैनर और तख्ती पर कोट लिखकर इस दिन को हया डे बताया हैं।
विज्ञापन

 
बता दें कि हर साल विरोध करने वाले कुछ लोग इस साल भी इस दिन का विरोध कर रहे हैं।  बजरंग दल ने वेलेंटाइन डे का कार्ड जलाकर इस दिन का विरोध किया है। यूपी के गोरखपुर में बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने विभाग संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी के नेतृत्व में चेतना तिराहे पर कार्ड जला कर अपना विरोध जताया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति ने  भारतीय संस्कृति को प्रदूषित करने का कार्य किया है।
विज्ञापन

यह मल्टीनेशनल कंपनियों का षडयंत्र है

Members of Girls Islamic Organisation of India in Nagpur mark ValentinesDay as Haya Day
वेलेंटाइन डे
उन्होंने युवाओं से कहा कि वह पाश्चात्य संस्कृति के भुलावे में न आएं। यह मल्टीनेशनल कंपनियों का षडयंत्र है। हम सनातन संस्कृति को मानने वाले हैं। मुकुंद शुक्ला ने कहा कि प्रेम भाव को दर्शाने के लिए हमारी संस्कृति में अनेक दिन पहले से ही रहे हैं। वेलेंटाइन डे देश की संस्कृति को खत्म करने का एक कुचक्र है।

वहीं कुछ युवा हर साल की तरह इस बार भी इस दिन को जमकर सेलिब्रेट कर रहे हैं। किसी ने गुलाब देकर अपने खास दोस्त से दिल की बात कही तो किसी ने चॉकलेट्स देकर रिश्ते में और मिठास घोली। वहीं किसी ने सरप्राइज गिफ्ट देकर अनोखे तरीके से दिल की बात साथी से कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed