{"_id":"5bf0b0d3bdec2269871ef500","slug":"mehul-refuses-to-come-to-india-says-antigua-come-and-give-his-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहुल ने भारत आने से किया इनकार, कहा- एंटीगुआ आकर दर्ज करें बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेहुल ने भारत आने से किया इनकार, कहा- एंटीगुआ आकर दर्ज करें बयान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 18 Nov 2018 06:30 AM IST
विज्ञापन
पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी (फाइल फोटो)
पीएनबी के 13000 करोड़ रुपये के घोटाला मामले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी ने स्वास्थ्य खराब होने के चलते भारत आने से इनकार कर दिया है। उसने कहा कि अगर बयान दर्ज करना है तो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों को एंटीगुआ आना होगा। ईडी ने मुंबई की कोर्ट में उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की याचिका दायर की है।
मामले की सुनवाई के दौरान उसके वकील ने दलील दी कि चोकसी का स्वास्थ्य खराब है। इसलिए उनका बयान या तो वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दर्ज किया जाए अथवा ईडी के अधिकारी एंटीगुआ जाकर बयान दर्ज करें। अगर ऐसा नहीं हो सकता तो तीन महीने इंतजार करना पड़ेगा। जब चोकसी की तबीयत ठीक हो जाएगी तब वह खुद अपना बयान दर्ज कराने के लिए आएंगे।
चोकसी पीएनबी घोटाला मामले में नीरव मोदी के साथ मुख्य आरोपी है। ईडी ने जांच के दौरान 218 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी, जिसमें हीरे और विदेश के फ्लैट शामिल हैं। उसके प्रत्यर्पण के लिए ईडी और सीबीआई ने अलग-अलग अनुरोध एंटीगुआ सरकार को भेजे हैं। पिछली सुनवाई के दौरान भी बीमारी का हवाला दिया था। चोकसी ने प्रार्थना पत्र में लिखा था कि साल 2012 से दिमाग में खून के थक्के से पीड़ित हूं। साथ ही 20 साल से मधुमेह भी है। इसलिए वह 41 घंटे की हवाई यात्रा नहीं कर सकता।