फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mehul Choksi moves to Delhi high Court against Netflix documentary Bad Boy Billionaires

नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मेहुल चोकसी

Wed, 26 Aug 2020 06:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 26 Aug 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Mehul Choksi moves to Delhi high Court against Netflix documentary Bad Boy Billionaires
मेहुल चोकसी (फाइल फोटो)

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी का मामा मेहुल चोकसी नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने जा रही एक डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा है। 'बैड बॉय बिलियनेयर्स' ( Bad Boy Billionaires ) में भारत के कई हाई प्रोफाइल बिजनेस टाइकून द्वारा की गई धोखाधड़ियों पर आधारित है। 

विज्ञापन


इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर नेटफ्लिक्स ने एक पोस्टर भी जारी किया है। इस पोस्टर में चोकसी का भांजा नीरव मोदी, सहारा ग्रुप के सुब्रत राय, किंगफिशर एयरलाइन के चेयरमैन विजय माल्या और सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के पूर्व चेयरमैन और सीईओ रामालिंगा राजू को दिखाया गया है। 
विज्ञापन



चोकसी ने अपनी याचिका में अदालत से डॉक्यूमेंट्री को स्थगित करने की मांग की है। फिलहाल इस डॉक्यूमेंट्री की रिलीज तिथि दो सितंबर है। अधिवक्ता विजय अग्रवाल की ओर से दायर इस याचिका में कहा गया है कि चोकसी को डॉक्यूमेंट्री के बारे में 24 अगस्त को पता चला जब उसने इसका ट्रेलर देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहुल चोकसी के वकील ने कहा कि वह यह नहीं चाहते हैं कि डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगा दी जाए। वह केवल इतना चाहते हैं कि रिलीज से पहले उसका प्रीव्यू दिखाया जाए, यह सीरीज जांच को प्रभावित कर सकती है। फिलहाल अदालत ने इस मामले को शुक्रवार कर के लिए स्थगित कर दिया है। 

इसके बाद उसे दिल्ली सहित दुनियाभर से विभिन्न लोगों के फोन आने लगे। ये लोग पूछ रहे थे कि क्या वह (चोकसी) इस डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा है। याचिका में कहा गया है कि ट्रेलर में दिख रहा एक व्यक्ति 'फ्लॉड : द राइज एंड फॉल ऑफ इंडियाज डायमंड मुगल नीरव मोदी' नामक किताब का लेखक है। 


बता दें कि चोकसी और नीरव मोदी पीएनबी धोखाधड़ी मामले में जांच का सामना कर रहे हैं। इस धोखाधड़ी की जानकारी सामने आने के बाद पता चला था कि चोकसी ने एंटीगा की नागरिकता ले ली थी। जांच एजेंसियों ने एंटीगा सरकार के सामने उसके प्रत्यर्पण को लेकर आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed