फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya: sexual harassment complaint filed against NPP MLA Thomas Sangma

मेघालय: सत्तारूढ़ एनपीपी विधायक पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Thu, 03 Jun 2021 09:10 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, शिलांग
पीटीआई, शिलांग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 03 Jun 2021 09:10 PM IST
सार

नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) के विधायक थॉमस संगमा मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के मुख्य सलाहकार भी हैं। आरोप लगाने वाली महिला ने विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और राज्य पुलिस की सुरक्षा देने की मांग की है। 

विज्ञापन
Meghalaya: sexual harassment complaint filed against NPP MLA Thomas Sangma
थॉमस संगमा - फोटो : ट्विटर

विस्तार

मेघालय में सत्तारूढ़ एनपीपी के विधायक थॉमस संगमा के खिलाफ शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में पूर्वी खासी पर्वतीय जिले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिल्वेस्टर नोंगटिंगर ने कहा कि शिकायत के अनुसार तीन महीने पहले महिला के दोस्त बने थॉमस संगमा अब उस पर गर्भपात कराने का दबाव डाल रहे हैं।

विज्ञापन


पहले भी की थी शिकायत पर वापस ले ली
नोंगटिंगर ने कहा कि महिला ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि वह जानती थी कि उत्तरी तुरा क्षेत्र से विधायक संगमा विवाहित हैं, लेकिन फिर भी उसने संबंध बनाए क्योंकि विधायक ने अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का वादा किया था। शिकायत में कहा गया है कि इस संबंध में पहले भी उसने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पूर्व सांसद संगमा के दबाव में आकर उसे वापस ले लिया था।
विज्ञापन


कांग्रेस ने लिखा विधानसभा अध्यक्ष को पत्र
पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'हमने एक जून के इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की। मामले की जांच जारी है।' वहीं, इस पर विपक्षी कांग्रेस की नेता और राज्य विधानसभा महिला सशक्तिकरण समिति की अध्यक्ष अंपारीन लिंगदोह ने थॉमस पर निशाना साधा है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष मेतबाह लिंगदोह को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने आरोपी विधायक को सदन की सभी समितियों से बर्खास्त करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपों को कांग्रेस ने बताया निराशाजनक
लिंगदोह ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में लिखा, 'यौन उत्पीड़न के आरोप काफी निराशाजनक हैं... विधानसभा महिला सशक्तिकरण समिति की अध्यक्ष होने के नाते, मैं यह सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध हूं कि दोनों पक्ष, विशेषकर महिला न्याय से वंचित न रहे।' समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार थॉमस संगमा का पक्ष जानने की कोशिश की गई, किंतु उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed