फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya Polls: Congress said that we got the actual mandate

मेघालय: कांग्रेस ने कहा- हमें मिला था जनादेश, राज्यपाल का निर्णय गलत

Mon, 05 Mar 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Mar 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
Meghalaya Polls: Congress said that we got the actual mandate
कांग्रेस

मेघालय में चुनाव नतीजे आने के बाद राज्य में कांग्रेस 21 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी। मगर सरकार बनाने के लिए दो सीट जीतने वाली भाजपा भी शुरुआत से ही रेस में शामिल थी। अब भाजपा प्रदेश में दूसरी पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाने वाली है। इसके लिए मेघालय के राज्यपाल ने भाजपा और उसे समर्थन देने वाली एनपीपी और दूसरी पार्टियों को सरकार बनाने का न्यौता दिया है।

विज्ञापन


इस मामले पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विंसेंट पाला ने कहा- हमारा चुनाव से पूर्व किसी के साथ गठबंधन नहीं था। चुनाव प्रचार के समय से ही हमें पता था कि भाजपा का एनपीपी और यूडीपी के साथ गठबंधन है और यह अब साबित हो गया है। जनादेश असल में कांग्रेस को मिला था। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि पार्टी फैसले को स्वीकार करती है और हम विधानसभा में अहम भूमिका निभाएंगे। 
विज्ञापन


पाला ने कहा- हम लोगों द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं। हम मेघालय के लोगों के मुद्दों के लिए लड़ते रहेंगे। दावे करना आसान है क्योंकि उनके पास पूर्ण बहुमत नहीं है। ऐसे में सरकार बनाना आसान है लेकिन शासन करना कठिन। हम जिस भी भूमिका रहेंगे उसमें तर्कसंगत किरदार निभाते रहेंगे। हालांकि दूसरे कांग्रेस नेता पीएल पूनिया का इस मामले पर विचार अलग है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का निर्णय जनता के जनादेश के खिलाफ है। यह तो ऐसा हो रहा है जैसे जिसकी लाठी उसकी भैंस। इससे पहले ऐसा गोवा और मणिपुर में हो चुका है। जनादेश को अस्थिर करने की कोशिशें की जा रही हैं। यह लोकतंत्र के लिए घातक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed