फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya news updates several people died SUV collides truck Drugs worth Rs 33 crore seized ahead elections

Meghalaya: सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित छह की मौत; चुनाव से पहले 33 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त

Sun, 26 Feb 2023 10:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 26 Feb 2023 10:13 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि यह घटना उम्बांग गांव में दोपहर करीब ढाई बजे हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुवाहाटी जा रहा 'ओवरस्पीड' ट्रक शिलांग जा रहे वाहन से टकरा गया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Meghalaya news updates several people died SUV collides truck Drugs worth Rs 33 crore seized ahead elections
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मेघालय के री-भोई जिले में रविवार को सीमेंट से लदे एक ट्रक से एक वाहन की भिड़त हो गई। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह घटना उम्बांग गांव में दोपहर करीब ढाई बजे हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुवाहाटी जा रहा 'ओवरस्पीड' ट्रक शिलांग जा रहे वाहन से टकरा गया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतकों में असम के बोंगाईगांव में एक कैथोलिक स्कूल के पादरी और नन शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि ट्रक के चालक और उसके सहायक को चोटें आई हैं और उनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेघालय: चुनाव से पहले 33.24 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त
मेघालय में सोमवार को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले 33.24 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ और 8.63 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी रविवार को दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ आर खारकोंगोर ने बताया कि जांच एजेंसियों ने 91 लाख रुपये की कीमती धातु और मतदाताओं के बीच वितरित करने के लिए 27.37 करोड़ रुपये का अन्य सामान भी जब्त किया है।

मिजोरम में 13.3 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
पूर्वी मिजोरम के चम्फाई शहर से रविवार को 13.30 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई और म्यांमार के दो नागरिकों को पकड़ा गया। असम राइफल्स के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जब्त की गई हेरोइन को 200 साबुन की पेटियों में छुपा कर रखा गया था। उन्होंने कहा कि आरोपी और जब्त दवाओं को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed