{"_id":"64adc1044ceb61ea0f0d9795","slug":"meghalaya-minister-ampareen-lyngdoh-home-attacked-fire-incident-in-tinsukia-assam-northeast-news-in-hindi-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"News Updates: मेघालय की मंत्री के घर पर हमला, असम के तिनसुकिया में आग लगने से 16 घर जलकर राख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
News Updates: मेघालय की मंत्री के घर पर हमला, असम के तिनसुकिया में आग लगने से 16 घर जलकर राख
Wed, 12 Jul 2023 02:22 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग/गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग/गुवाहाटी
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 12 Jul 2023 02:22 AM IST
सार
पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। अधिकारी ने कहा कि मंत्री के घर पर हमला करने वाले आरोपी की पहचान टीबोर लिटिंग के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Ampareen Lyngdoh
- फोटो : social media
विस्तार
मेघालय की मंत्री अम्पारीन लिंगदोह के आवास पर मंगलवार शाम को कथित तौर पर पथराव किया गया। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। अधिकारी ने कहा कि मंत्री के घर पर हमला करने वाले आरोपी की पहचान टीबोर लिटिंग के रूप में हुई है, जो मल्की का रहने वाला है।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उसने अकेले या किसी समूह के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि अभी हमले के पीछे का मकसद भी पता नहीं चल पाया है। मंत्री के परिवार के मुताबिक, घर पर पथराव के बाद उन्होंने कांच टूटने की आवाजें सुनीं। एक सदस्य ने कहा कि हमलावर ने दो बार पथराव किया, जिसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
घर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी आग
इधर, असम के तिनसुकिया जिले में राजा अली आदर्श पथ इलाके में मंगलवार रात आग लगने से 16 घर जलकर राख हो गए। बताया गया है कि घटना रात करीब 10:00 बजे हुई। विश्वनाथ महतो नाम के व्यक्ति के घर में आग लग गई। इसके बाद झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र के लगभग 16 घर आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लग गई। अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
मणिपुर में इलाज करा रहे म्यांमार के 11 नागरिक गिरफ्तार
हिंसाग्रस्त मणिपुर में बिना वैध दस्तावेज के भारत में प्रवेश करने के आरोप में मणिपुर के चुराचांदपुर जिले से सोमवार को 11 म्यांमारी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तर में मणिपुर की सीमा से लगे पूर्वोत्तर म्यांमार के तमू शहर के सभी 11 नागरिकों का जिला अस्पताल चुराचांदपुर में इलाज चल रहा था। वे गोली लगने और विस्फोट के कारण जख्मी थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मामला 16 जून को सामने आया था, जब चुराचांदपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को अस्पताल में म्यांमार के नागरिकों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी।