{"_id":"6616b2472d1da0cbb50361fa","slug":"meghalaya-labour-killed-tension-in-locality-as-family-refuses-accepting-body-news-and-updates-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meghalaya: मेघालय में फिर एक गैर आदिवासी मजदूर की हत्या, लोगों में दहशत, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Meghalaya: मेघालय में फिर एक गैर आदिवासी मजदूर की हत्या, लोगों में दहशत, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार
Wed, 10 Apr 2024 09:07 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
एन अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो
एन अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 10 Apr 2024 09:07 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, शिलांग के घटना शहर के मावरोह इलाके की है। यहां पर एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। इस बिल्डिंग में तीन बिहारी मजदूर काम करने गए थे। दिन के करीब 10 बजे चार-पांच असामाजिक तत्व अचानक साइट पर पहुंचे और उनसे श्रमिक कार्ड दिखाने को कहा। इससे पहले कि मजदूर कोई जवाब दे पाते, उन्होंने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
मेघालय में तनाव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेघालय की राजधानी शिलांग में एक बार फिर से गैर आदिवासी मजदूर की हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य घायल हैं। घायल को निग्रिम में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर, मृतकों के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। परिजनों का कहना है कि जब तक ठेकेदार या पुलिस कोई आश्वासन नहीं देती, वे शव नहीं लेंगे। उल्लेखनीय है कि मेघालय में पिछले कुछ दिनों में गैर आदिवासी मजदूरों पर हमले बढ़े हैं। पिछले दिनों ही पूर्वी खासी हिल्स के इचामाती में बदमाशों ने कथित तौर पर दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। लोगों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, शिलांग के घटना शहर के मावरोह इलाके की है। यहां पर एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। इस बिल्डिंग में तीन बिहारी मजदूर काम करने गए थे। दिन के करीब 10 बजे चार-पांच असामाजिक तत्व अचानक साइट पर पहुंचे और उनसे श्रमिक कार्ड दिखाने को कहा। इससे पहले कि मजदूर कोई जवाब दे पाते, उन्होंने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मजदूर का नाम अर्जुन राय बताया गया है।
एक अन्य मजदूर बुरी तरह से घायल है जिसका इलाज निग्रिम अस्पताल में चल रहा है जबकि एक अन्य मजदूर जिसका नाम राजा राम बताया जा रहा है उसने भागकर अपनी जान बचाई और सारी जानकारी स्थानीय लोगों को बताई। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पूर्वी खासी हिल्स के इचामती में दो मजदूरों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बताया कि वे बचपन से वे यहीं पर रहते थे। उनके पूर्वज भी वहां आकर बस गए थे। सुबह घर से ठीक-ठाक निकले थे, लेकिन 12 बजे तक सब कुछ खत्म हो गया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर लोगों ने उनकी हत्या क्यों कर दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।