फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya: Indian Navy will help in evacuating 5 people trapped in the mine for 13 days

मेघालय: खदान में 13 दिनों से फंसे 5 लोगों को निकालने में नौसेना करेगी मदद

Sun, 13 Jun 2021 03:26 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, शिलांग
एजेंसी, शिलांग Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 13 Jun 2021 03:26 AM IST
सार

  • एनडीआरएफ के करीब 60 कर्मी और अन्य दल जल का स्तर कम होने का इंतजार कर रहे हैं। पूर्वी जयंतिया हिल्स के डीसी ई खारमाल्की ने बताया कि नौसेना का एक बचाव दल अभियान स्थल के लिए रवाना हो चुका है।

विज्ञापन
Meghalaya: Indian Navy will help in evacuating 5 people trapped in the mine for 13 days
एनडीआरएफ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मेघालय के अवैध कोयला खदान में पिछले 13 दिनों से फंसे श्रमिकों को निकालने में जुटे राहत बचाव दल की नौसेना मदद करेगी। पूर्वी जयंतिया हिल्स के उमप्लेंग में जारी इस अभियान में पिछले कुछ दिनों से पानी कम हो रहा था मगर अचानक से फिर खदान में जल का स्तर बढ़ गया है। करीब 37.5 मीटर पानी बढ़ गया है।

विज्ञापन


एनडीआरएफ के करीब 60 कर्मी और अन्य दल जल का स्तर कम होने का इंतजार कर रहे हैं। पूर्वी जयंतिया हिल्स के डीसी ई खारमाल्की ने बताया कि नौसेना का एक बचाव दल अभियान स्थल के लिए रवाना हो चुका है।
विज्ञापन


खदान में फंसे पांच लोगों में से चार असम और एक त्रिपुरा से है। नौसैनिकों ने 2019 में पानी भरे खदान से तीन मजदूरों के शव निकाले थे। बता दें कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण की ओर से यहां 2014 से ‘रैट होल माइनिंग’ प्रतिबंधित है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed