फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya Elections 2018: Congress to hold a meeting for electing Congress Legislature Party leader

मेघालय में सरकार बनाने की कवायद में कांग्रेस, बुलाई बैठक

Sun, 04 Mar 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग Updated Sun, 04 Mar 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
Meghalaya Elections 2018: Congress to hold a meeting for electing Congress Legislature Party leader
Meghalaya Congress, Election Result 2018

मेघालय विधानसभा चुनाव में कांग्रेस लोगों की पहली पसंद तो बन गई लेकिन बहुमत के आंकड़े से दूर है। सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को गठजोड़ के रास्ते को अपनाना पड़ेगा। इसकी कोशिश में पार्टी देर रात से ही लगी हुई है। नतीजों के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विंसेंट पाला और महासचिव सीपी जोशी राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे। कांग्रेस का दावा है कि वह तय समय में बहुमत सिद्ध करेगी। 

विज्ञापन


सरकार बनाने की कवायद में जुटी कांग्रेस अपने विधायकों के मन को भी टटोल रही है। इसी कड़ी में उन्होंने उन विधायकों की एक मीटिंग बुलाई है जिन्होंने इन चुनाव में जीत दर्ज की है। पार्टी के विधायकों की यह बैठक 11 बजे होगी। 
विज्ञापन

 

नतीजों के बाद बीजेपी की तरफ से भी मेघालय में सरकार बनाने के संकेत दिए थे। संकेत मिलने के बाद कांग्रेस के दिग्गजों ने मेघालय में डेरा डाल लिया है। अहमद पटेल और कमलनाथ मेघालय में ही मौजूद हैं। कांग्रेस मेघालय में गोवा और मणिपुर वाली गलती दोहराने के मूड में नहीं है। मुकुल वासनिक पहले से मेघालय को लेकर सक्रिय थे। 

जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस 32 विधायकों के समर्थन के साथ राज्यपाल के पास जाएगी। हालांकि अभी उसके पास 21 विधायक हैं। राज्य में नेशनल पीपुल्स पार्टी के पास 19 विधायक और भाजपा के पास 2 विधायक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed