फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   meghalaya cyclone 10,500 families of 700 villages affected

मेघालय में चक्रवात से 700 गांवों के 10,500 परिवार प्रभावित

Thu, 18 Apr 2019 09:53 PM IST
अमर शर्मा भाषा, शिलांग
भाषा, शिलांग Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 18 Apr 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
meghalaya cyclone 10,500 families of 700 villages affected
चक्रवाती तूफान (फाइल)
मेघालय में पिछले तीन दिनों में चक्रवाती तूफान से राज्य के 700 गांवों के 10,500 परिवार प्रभावित हुए हैं। इनमें से कई परिवार बेघर हो चुके हैं। पश्चिमी गारो पहाड़ी जिला में बुधवार को तूफान से तीन लोगों के घायल होने की खबर है। राज्य में करीब 100 स्कूल इमारतें और सामुदायिक भवनों को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


राज्य के राजस्व मंत्री किरमन शैला ने हालात की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें राज्य के मुख्य सचिव पी. एस. थांगखियू भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बैठक के बाद कहा, ‘‘चक्रवात से 700 गांवों में कुल 10,554 परिवार प्रभावित हुए हैं।’’ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री पहुंचायी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी गारो पहाड़ी, दक्षिण पश्चिम खासी पहाड़ी और री-भोई जिलों के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है और इन्हें बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

तूफान से पश्चिमी गारो पहाड़ी, पूर्वी जैंतिया और पश्चिमी जैंतिया पहाड़ी जिला सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed