{"_id":"5b83fa7742c79246547c5217","slug":"meghalaya-chief-minister-conrad-sangma-defeats-congress-candidate-charlotte-by-8-400-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय उपचुनाव: मुख्यमंत्री कोनराड ने कांग्रेस उम्मीदवार चारलोट को 8,400 वोटों से हराया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेघालय उपचुनाव: मुख्यमंत्री कोनराड ने कांग्रेस उम्मीदवार चारलोट को 8,400 वोटों से हराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
Updated Mon, 27 Aug 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
मेघालय के मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कोनराड के. संगमा दक्षिण तूरा विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जीत गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी एफ. आर. खारकोंगर ने सोमवार को यह जानकारी दी। संगमा ने अपने नजदीकी कांग्रेस उम्मीदवार चारलोट डब्ल्यू. मोमिन को 8,400 से ज्यादा मतों से पराजित किया।
विज्ञापन
इस जीत के साथ 60 सदस्यीय विधानसभा में एनपीपी के विधायकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। कांग्रेस के भी इतने ही विधायक हैं। एनपीपी की अगुवाई में राज्य में छह राजनीतिक दलों को लेकर गठित मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (एमडीए) सत्ता में है।
विज्ञापन
खारकोंगर ने बताया कि एनपीपी प्रमुख को 13,656 मत मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 8,421 मत। रानीकोट विधानसभा सीट भी एमडीए के घटक यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) को मिली है। उसके उम्मीदवार पी. मार्विन ने एनपीपी उम्मीदवार मार्टिन एम. डेंगो को लगभग साढ़े तीन हजार मतों से हराया।
विज्ञापन