फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya Chief Electoral Officer said 34 seats are sensitive in terms of expenditure strict monitoring

Meghalaya: मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- मेघालय में 34 सीटें खर्च के लिहाज से संवेदनशील, कड़ी निगरानी की जाएगी

Thu, 19 Jan 2023 09:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 19 Jan 2023 09:39 PM IST
सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफआर खारकोंगोर ने बताया कि दक्षिण गारो हिल्स जिले में एक अन्य जब्ती में दो मालवाहक वाहनों से 10 लाख रुपये मूल्य की भारत निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई और खेप के परिवहन के लिए कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Meghalaya Chief Electoral Officer said 34 seats are sensitive in terms of expenditure strict monitoring
निर्वाचन आयोग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मेघालय में चुनावी बिगुल फूंक दिया गया है। यहां कम से कम 34 विधानसभा क्षेत्रों की खर्च के लिहाज से संवेदनशील के तौर पर पहचान की गई है। इन सीटों की कड़ी निगरानी की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एफआर खारकोंगोर ने गुरुवार को बताया कि मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा। नतीजे दो मार्च को आएंगे।

विज्ञापन


खारकोंगोर ने बताया कि हमें रिपोर्ट मिली है कि राज्य भर में कम से कम 34 विधानसभा क्षेत्रों में धन के बहुत अधिक उपयोग की संभावना है। यहां सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा। आदर्श आचार संहिता को सख्ती से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 747 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील हैं, जबकि 399 मतदान केंद्रों की पहचान विभिन्न कारणों से संवेदनशील के रूप में की गई है। आगामी विधानसभा चुनाव में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 120 कंपनियां तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दिशा-निर्देश भी जारी
वैध दस्तावेजों के बिना 50,000 रुपये से अधिक की नकदी या सोना या चांदी ले जाना, दीवार पर लिखावट, पोस्टर या कागज चिपकाना या अधिकारियों की अनुमति के बिना कट-आउट और बैनर प्रदर्शित करना पश्चिम खासी हिल्स जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण प्रतिबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed