{"_id":"5c427c2bbdec224d04452cc9","slug":"meghalaya-cave-video-of-dead-body-to-identify","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय खदान हादसा : रेस्क्यू टीम को मिले मजदूरों के क्षत-विक्षत अंग, परिजनों का पहचानने से इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेघालय खदान हादसा : रेस्क्यू टीम को मिले मजदूरों के क्षत-विक्षत अंग, परिजनों का पहचानने से इनकार
Sat, 19 Jan 2019 06:53 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 19 Jan 2019 06:53 AM IST
विज्ञापन
मेघालय खदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघालय में एक खदान में पानी भरने से गत 13 दिसंबर से फंसे 15 श्रमिकों में से एक का शव नौसेना के गोताखोरों ने बुधवार को खोज निकाला था, लेकिन इन श्रमिकों में से पांच के परिजन शव की शिनाख्त नहीं कर पाए। नौसेना ने श्रमिकों की खोज के लिए मानव रहित रिमोट संचालित व्हीकल (आरओवी) को पानी के भीतर उतारा था जो वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है।
विज्ञापन
नौसेना के अधिकारियों को पानी में करीब 160 फीट नीचे एक श्रमिक का शव दिखा तो उसे आरओवी से ही बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने यह कह कर शव को बाहर निकालने के लिए मना किया कि पानी में गल जाने के कारण जोर लगाए जाने पर यह क्षत विक्षत हो सकता है।
विज्ञापन
ऐसे में शव की पहचान करना बेहद मुश्किल हो जाएगा। इस पर नौसेना ने पांच श्रमिकों के परिवारों को वीडियो रिकॉर्डिंग दिखा कर शव की शिनाख्त करवाने की कोशिश की, लेकिन इनमें से कोई भी शिनाख्त नहीं कर पाया।
विज्ञापन