{"_id":"5936438e4f1c1b34539c8233","slug":"meghalaya-another-bjp-leader-bachu-marak-resigns-over-beefban-says-beef-eating-part-of-our-culture","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय: BJP के एक और नेता का इस्तीफा, कहा- एंटी ईसाई पार्टी है बीजेपी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मेघालय: BJP के एक और नेता का इस्तीफा, कहा- एंटी ईसाई पार्टी है बीजेपी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Bachu Marak
- फोटो : ht
मेघालय के एक और भाजपा नेता बाचू चामबुगॉन्ग माराक ने बीफबैन के विरोध में अपना इस्तीफा दे दिया है। माराक ने कहा कि बीफ खाना हमारी संस्कृति और परपंरा का हिस्सा है। आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी एक एंटी ईसाई पार्टी है।बीजेपी मेरी संस्कृति का अपमान कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले बाचू चामबुगॉन्ग माराक ने केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर बीफ पार्टी के आयोजन की घोषणा की थी। खबर के मुताबिक बीजेपी नेता माराक के बीफ पार्टी के आयोजन के एलान का उन पर असर पड़ा है।
बाचू ने अपना इस्तीफा पश्चिम गारो हिल्स जिले के अध्यक्ष बर्नार्ड मार्क के बीफ मुद्दे पर पार्टी से निकाल दिए जाने के बाद दिया है। बता दें कि बाचू ने अपने फेसबुक पेज पर मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर बीफ पार्टी का प्रस्ताव किया था। इस मुद्दे पर पार्टी नेतृत्व की ओर से उनकी आलोचना हुई। जिसके बाद उन्होंने विरोध में उन्होंने अपना इस्तीफा राज्य की पार्टी अध्यक्ष शिबुन् लिंगदोह को सौंपा है।
इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि मैं गारो की भावनाओं पर समझौता नहीं कर सकता, गारो मेरे लिए एक जिम्मेदारी के रूप में है। मैं मेरे समुदाय के हितों की रक्षा करूंगा। आगे उन्होंने कहा कि बीफ खाना हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। भाजपा की गैर-धर्मनिरपेक्ष विचारधारा पर हमला करना स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
मारक ने कहा कि मैंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया क्योंकि वे मेरी संस्कृति का अपमान कर रहे हैं। बीजेपी एक एंटी ईसाई पार्टी है।Another Meghalaya BJP leader, Bachu Marak, resigns over #beefban, says beef eating "part of our culture, tradition."
— Press Trust of India (@PTI_News) June 6, 2017विज्ञापन
I resigned from BJP as they are dishonouring my culture. This is an anti-Christian party: Bachu Marak #Meghalaya pic.twitter.com/hOlQxFYRbL
— ANI (@ANI_news) June 6, 2017