नेपाल में मिलेंगे अजीज और सुषमा, मिल सकता है पीएम को पाक आने का न्योता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के सूत्रों ने बताया कि सरताज अजीज ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बैठक का प्रस्ताव रखा है, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान में आयोजित होने वाले 19वें सार्क सम्मेलन में शामिल होने का न्यौता सौंपना चाहते हैं।
सूत्र ने बताया कि भारत के भी इसे सहर्ष स्वीकार करने की उम्मीद है। हालांकि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच किन मुद्दों को लेकर बात होगी, यह साफ नहीं है।
वार्ता कराने की संभावनाएं तलाश रहे सुषमा-सरताज
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने बताया कि 17 मार्च को होने वाली सार्क मंत्रियों की परिषद की बैठक के बीच सरताज अजीज सार्क देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तरफ से सभी मंत्रियों को 19वें सार्क समिट में शामिल होने का न्यौता भी देंगे।
नेपाल के पोखरा में आयोजित होने वाली इस बैठक में शामिल होने के लिए सुषमा और सरताज 16 व 17 मार्च को यहां मौजूद रहेंगे। एक पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान वार्ता को किसी भी समय बहाल करने के लिए तैयार है।
पाक अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कुछ राजनयिक सूत्रों का हवाला देते हुए लिखा है कि भारत और पाक नेपाल में सुषमा-सरताज के बीच वार्ता कराने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। बता दें कि पठानकोट हमले के बाद भारत-पाक वार्ता रद्द कर दी गई थी।