फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meeting of Parliamentary Standing Committee on Home Affairs will be held on 27 October in New Delhi

Politics: गृह मामलों पर संसद की स्थायी समिति की बैठक 27 अक्तूबर को; तमिलनाडु दौरा करेगा BJP का प्रतिनिधिमंडल

Sun, 22 Oct 2023 10:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 22 Oct 2023 10:24 PM IST
सार

Politics: भाजपा ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को तमिलनाडु का दौरा करने के लिए नामित किया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर तमिलनाडु सरकार के क्रूर और तर्कहीन व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Meeting of Parliamentary Standing Committee on Home Affairs will be held on 27 October in New Delhi
संसद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम को बदलने वाले तीन विधेयकों पर मसौदा रिपोर्ट को स्वीकार करने के लिए इस सप्ताह बैठक करेगी। समिति ने अपने सदस्यों को एक नोटिस के माध्यम से सूचित किया है कि भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य विधेयक पर रिपोर्ट 27 अक्तूबर को पारित की जाएगा। 

विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह की ओर से अध्यक्ष से विधेयकों की विस्तृत जांच के लिए समिति को भेजने का अनुरोध किया गया था। समिति को तीनों विधेयकों की जांच करने और अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए तीन महीने का समय दिया गया था। 

विज्ञापन


तमिलनाडु का दौरा करेगा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
भाजपा ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को तमिलनाडु का दौरा करने के लिए नामित किया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर तमिलनाडु सरकार के क्रूर और तर्कहीन व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed