फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meeting between Chinese President Xi Jinping and PM Modi ‘very important’: envoy

India-China: चीनी राजदूत बोले- राष्ट्रपति जिनपिंग-PM मोदी की मुलाकात बहुत महत्वपूर्ण, स्थिर विकास का रास्ता तय

Wed, 30 Oct 2024 08:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 30 Oct 2024 08:13 PM IST
सार

India-China: चीनी राजदूत ने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी ने भारत-चीन संबंधों को सुधारने और उनको विकसित करने पर महत्वपूर्ण आम सहमति हासिल की और द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर विकास की दिशा में ले जाने का रास्ता तय किया। 

विज्ञापन
Meeting between Chinese President Xi Jinping and PM Modi ‘very important’: envoy
शू फीहोंग। - फोटो : एक्स/शू फीहोंग

विस्तार

चीन के राजदूत शू फीहोंग ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हाल ही में हुई बैठक बहुत महत्वपूर्ण है। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुई थी। राजदूत ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच पांच वर्षों के बाद यह पहली औपचारिक बैठक थी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण समझौते हुए और दोनों देशों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश तय किए गए। 

विज्ञापन


राजदूत फीहोंग कोलकाता में मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। चीनी राजदूत ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-चीन संबंधों को सुधारने और उनको विकसित करने पर महत्वपूर्ण आम सहमति हासिल की और द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर विकास की दिशा में ले जाने का रास्ता तय किया। मोदी और शी की बैठक 23 अक्तूबर को रूस के कजान में हुई थी। 
विज्ञापन

   
पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर गश्त के समझौते पर पूछे गए सवाल के जवाब में फीहोंग ने कहा, मुझे उम्मीद है कि इस समझौते के मार्गदर्शन में भविष्य में संबंध सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे और दोनों पक्षों के बीच असहमतियों से प्रभावित नहीं होंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम मतभेदों से किस तरह निपटते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी राजदूत ने चीन और भारत के बीच सीधी उड़ानों के फिर से शुरू होने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, एक राजदूत के रूप में मैं इसका इंतजार कर रहा था, क्योंकि यह समय की बचत करता है। मैं केवल राजनीति ही नहीं, बल्कि व्यापार में भी सुचारू सहयोग की उम्मीद कर रहा हूं। 


भारत-चीन सीमा पर तनाव में कमी का स्वागत : अमेरिका
इस बीच, अमेरिका ने कहा कि भारत और चीन की सीमा पर तनाव में किसी भी कमी का वह स्वागत करता है। अमेरिका ने यह भी कहा कि इस संबंध में भारत ने उसे जानकारी दी है। वाशिंगटन में नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम (भारत और चीन के बीच) घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहे हैं। हम समझते हैं कि दोनों देशों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर टकराव वाले बिंदुओं से सैनिकों को हटाने के लिए प्रारंभिक कदम उठाए हैं। हम सीमा पर तनाव में किसी भी कमी का स्वागत करते हैं। एक सवाल पर मिलर ने कहा कि तनाव कम कराने में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed