फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Medics meet police commissioner after 24-hr stay on road, seek his resignation over doctor's murder

Kolkata: 24 घंटे तक सड़क पर प्रदर्शन के बाद पुलिस कमिश्नर से मिले डॉक्टर, आरजी कर केस में मांगा उनका इस्तीफा

Tue, 03 Sep 2024 08:10 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 03 Sep 2024 08:10 PM IST
सार

कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार के पास सड़क पर 24 घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन करने के बाद आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल से मुलाकात की और उनसे उनका इस्तीफा भी मांगा।

विज्ञापन
Medics meet police commissioner after 24-hr stay on road, seek his resignation over doctor's murder
24 घंटे तक सड़क पर प्रदर्शन के बाद पुलिस कमिश्नर से मिले डॉक्टर - फोटो : ANI

विस्तार

कोलकाता में आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार शाम में पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई कि पिछले महीने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले से निपटने में पुलिस की चूक के कारण वह अपने पद से इस्तीफा दे दें।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय के पास 24 घंटे किया प्रदर्शन
इससे पहले कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार के पास सड़क पर 24 घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन करने के बाद आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल से मुलाकात की थी। सीपी विनीत गोयल के साथ दो घंटे तक बैठक करने के बाद जूनियर डॉक्टरों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया और सड़क से चले गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'सीपी ने माना कि पुलिस की ओर से चूक हुई'
सीपी विनीत गोयल से मिलने वाले 22 जूनियर डॉक्टरों में से एक डॉक्टर ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, सीपी सर ने माना कि पुलिस की ओर से चूक हुई, जिसके कारण 9 अगस्त को यह जघन्य घटना हुई। जूनियर डॉक्टर ने यह भी दावा किया कि सीपी ने माना कि पुलिस 14 अगस्त की रात को भीड़ द्वारा अस्पताल के एक हिस्से में तोड़फोड़ को रोकने में विफल रही।



जूनियर डॉक्टर ने आगे बताया कि हमने सीपी से कहा है कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि हम उस दिन उनकी भूमिका से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी भूमिका संतोषजनक ढंग से निभाई और उनके कार्यकाल पर फैसला करना राज्य के अधिकारियों पर निर्भर है। 



4 सितंबर को पूरे राज्य में होगा अलग प्रदर्शन
डॉक्टरों ने कहा, 4 सितंबर को मृतक डॉक्टर की याद में पूरे राज्य में एक घंटे के लिए हर घर की लाइटें बंद कर दी जाएंगी। वहीं कोलकाता पुलिस की तरफ से इस बैठक के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया। बता दें कि कोलकाता में सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार रूम में कथित तौर पर बलात्कार और हत्या की शिकार हुई एक ऑन-ड्यूटी पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी का शव मिला। जिसके बाद से जूनियर डॉक्टरों ने अपना काम उस दिन से ही बंद कर दिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed