{"_id":"6315e4437863ca5f540222d4","slug":"medical-examination-facilities-will-be-available-at-kolkata-metro-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kolkata Metro: स्टेशनों पर मिलेंगी मेडिकल जांच सुविधाएं, यात्रियों को मिला अतिरिक्त ट्रेनों का तोहफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kolkata Metro: स्टेशनों पर मिलेंगी मेडिकल जांच सुविधाएं, यात्रियों को मिला अतिरिक्त ट्रेनों का तोहफा
Mon, 05 Sep 2022 05:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 05 Sep 2022 05:28 PM IST
सार
कोलकाता मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई पहल की है। इसके तहत कोलकाता मेट्रो यात्रियों के लिए महानगर के मेट्रो स्टेशनों पर मेडिकल चिकित्सा जांच सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
मेट्रो, कोलकाता
- फोटो : Twitter/Piyush Goyal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए अब महानगर के मेट्रो स्टेशनों पर मेडिकल चिकित्सा जांच सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इस बाबत एक मेट्रो अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेट्रो यात्री अब कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन से दक्षिणेश्वर तक उत्तर-दक्षिण गलियारे के किसी भी स्टेशन पर रक्त जांच या अन्य पैथोलॉजिकल जांच करा सकेंगे।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि दुर्गापूजा पर होने वाली भीड़ के मद्दे नजर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोलकाता मेट्रो ने शनिवार और रविवार को अतिरिक्त ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मेट्रो परिसर में डायग्नोस्टिक और कलेक्शन सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। विभिन्न प्रतिष्ठित डाइग्नोस्टिक केंद्रों ने मेट्रो स्टेशनों पर अपनी इकाई स्थापित करने में रूचि दिखायी है। अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर, दुर्गा पूजा से पहले लोगों की सुविधा के लिए कोलकाता मेट्रो रेलवे प्रशासन ने शनिवार और रविवार को अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसमें बताया गया कि यह सुविधा तीन सितंबर से लेकर आगामी 25 सितंबर तक सप्ताह के अंत में हर शनिवार व रविवार को उपलब्ध रहेगी। निर्धारित अवधि में हर शनिवार को 282 मेट्रो ट्रेनें और रविवार को 164 ट्रेनें चलेंगी। बचा दें कि दुर्गा पूजा को बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस मौके पर वहां जबरदस्त भीड़ होती है। सितंबर के अंत में इस बार दुर्गा पूजा की शुरुआत हो रही है।