फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Media Report China deployed bomber aircraft on LAC fighter jets are equipped with CJ20 missile capable to hit Delhi

दावा: चीन ने एलएसी पर भेजे बमवर्षक विमान, दिल्ली तक मार करने वाली सीजे20 मिसाइल से लैस हैं फाइटर जेट

Fri, 19 Nov 2021 05:49 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 19 Nov 2021 05:49 AM IST
सार

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, बीजिंग के करीब तैनात रहने वाले इन विमानों को चीन ने शिनजिंयांग इलाके में भेजा है। यह इलाका उस जगह के करीब है, जहां भारत और चीन के बीच विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
Media Report China deployed bomber aircraft on LAC fighter jets are equipped with CJ20 missile capable to hit Delhi
भारत-चीन सीमा विवाद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत के साथ लद्दाख में सीमा विवाद में उलझे चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर बमवर्षक एच-6के तैनात कर दिए हैं, जो सीजे-20 मिसाइलों से लैस हैं। मिसाइलों की मारक क्षमता दिल्ली तक मानी जा रही है। हालांकि, एक चीनी सैन्य विशेषज्ञ ने विमान में ये मिसाइलें होने से इनकार किया है।

विज्ञापन


साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, बीजिंग के करीब तैनात रहने वाले इन विमानों को चीन ने शिनजिंयांग इलाके में भेजा है। यह इलाका उस जगह के करीब है, जहां भारत और चीन के बीच विवाद चल रहा है। सैन्य विशेषज्ञों के मुताबिक, ये बॉम्बर कई आधुनिक तकनीकों से लैस है। चीन ने इस साल जनवरी में ताइवान के एयरस्पेस में भी ये एयरक्राफ्ट भेजे थे।
विज्ञापन


बीते हफ्ते जारी की थी फुटेज
चाइना सेंट्रल टेलीविजन ने हिमालय के पास उड़ान भर रहे इन विमानों की फुटेज जारी की थी। चीनी सैन्य विश्लेषक एंटनी वोंग टोंग के मुताबिक, बमवर्षक भेजना पड़ोसी को निश्चित ही चेतावनी की तरह है। अन्य सैन्य टिप्पणीकार शोंग झोंगपिंग का मानना है कि पीएलए नागरिक इलाकों में हमले नहीं करेगा। उन्होंने कहा, एच-6के विमानों में जमीन और समंदर में हमलों के लिए सीजे-20 मिसाइल लगाई जाती है। लेकिन भारतीय सीमा पर भेजे गए विमानों में कम दूरी वाली केडी-डी-63 मिसाइल फिट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पर कमजोर चीनी वायुसेना
चीन एलएसी के पास बड़े एयरबेस कम होने के चलते भारत की तुलना में कमजोर स्थिति में है। इसी से बॉम्बर तैनात कर वह संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि उसके पास भारतीय वायुसैनिक अड्डों पर हमला करने की क्षमता है। भारत को रूस से एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 की आपूर्ति भी शुरू हो गई है। एस400 हमलावर विमानों, मिसाइलों  को हवा में ही नष्ट कर देता है।


भारत-चीन रोकेंगे सीमा पर विवाद बढ़ाने वाली घटनाएं  
अरुणाचल में सीमा के करीब गांव बसाने की खबरों के बीच चीन ने भारत के साथ विवाद वाली घटनाओं को रोकने पर सहमति जताई है। वहीं, पूर्वी लद्दाख में शांति के लिए दोनों के बीच 14वें दौर की सैन्य वार्ता जल्द होगी। वार्ता में तनाव वाले शेष स्थानों से पूर्ण सेना वापसी पर चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, सीमा मामलों को लेकर विमर्श एवं सहयोग कार्यतंत्र की वर्चुअल बैठक में सीमा के हालात पर गहन एवं स्पष्ट चिंतन हुआ। 10 अक्तूबर को पिछली सैन्य बैठक में बनी सहमति पर हुई प्रगति पर चर्चा की गई। चीन ने भी दोहराया कि सीमा पर तनाव खत्म करने और पहले जैसी स्थिति बहाल करने के लिए वार्ता  जारी रहेगी। जल्द से जल्द वहां स्थिति सामान्य की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed