फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA Said Indian authorities extending all possible help to Celina Jaitly's brother Vikrant

MEA: एक साल से यूएई के हिरासत में अभिनेत्री सेलिना जेटली के भाई, रणधीर जायसवाल बोले- हर संभव मदद कर रही सरकार

Fri, 07 Nov 2025 11:44 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 07 Nov 2025 11:44 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली के भाई मेजर (सेवानिवृत्त) विक्रांत जेटली की यूएई में हिरासत के बाद भारत सरकार हरकत में आ गई है। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में है और विक्रांत को हर संभव कानूनी व कांसुलर मदद दी जा रही है।

विज्ञापन
MEA Said Indian authorities extending all possible help to Celina Jaitly's brother Vikrant
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली के भाई मेजर (सेवानिवृत्त) विक्रांत जेटली की यूएई में हिरासत पर भारत सरकार सक्रिय हो गई है। दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश के बाद विदेश मंत्रालय (एमईए) ने विक्रांत जेटली को हर संभव मदद देने की बात पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में है और विक्रांत को हर संभव कानूनी व कांसुलर सहायता दी जा रही है। विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी शुक्रवार को दी। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारतीय दूतावास इस मामले पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि हमने विक्रांत जेटली से अब तक चार बार मुलाकात की है। हम उनकी पत्नी और परिवार के संपर्क में हैं। इसके साथ ही जायसवाल ने आगे इस बात पर भी जोर दिया कि किसी भी भारतीय नागरिक को जब विदेश में सहायता की जरूरत होती है, तो सरकार पूरी मदद करती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ICAI: आईसीएआई ने सेना के साथ किया समझौता, रियल-टाइम में किया जाएगा यूडीआईएन सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया था निर्देश
बता दें कि एक साल से यूएई की जेल में बंद विक्रांत जेटली की रिहाई को लेकर जब अभिनेत्री सेलिना जेटली दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची। सेलिना ने याचिका दायर कर अपने भाई के लिए कानूनी मदद की मांग की। इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने इस सप्ताह विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया था कि वह विक्रांत जेटली को कानूनी सहायता मुहैया कराए।

अवैद रूप से हिरासत में लेने का आरोप
दिल्ली हाईकोर्ट में सेलिना जेटली की तरफ से दायर याचिका में दावा किया कि उनके भाई को सितंबर 2024 में यूएई में अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था। ऐसे में अदालत के आदेश के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा है कि विक्रांत जेटली को कानूनी प्रतिनिधित्व और आवश्यक मदद देने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- AI के जाल में फंसे जानवर: बाघ को शराब पिलाने और हमला करने वाले फर्जी वीडियो वायरल, इंस्टा यूजर को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed