फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA Ravish Kumar said Pakistan allegations of chemical attack in Kashmir is Rubbish

रासायनिक हमले का आरोप लगाकर बकवास कर रहा है पाकिस्तान

Sat, 06 Oct 2018 10:17 AM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Oct 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
MEA Ravish Kumar said Pakistan allegations of chemical attack in Kashmir is Rubbish
रवीश कुमार
भारत ने पाकिस्तान के आरोपों पर उसे आड़े हाथों लिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आरोप लगाया था कि भारतीय सुरक्षा बलों ने भारतीय नागरिकों (कश्मीरी लोगों) के खिलाफ रासायनिक हथियार का इस्तेमाल किया था। पाकिस्तान के इस तरह के आरोप पर भारत ने उसे कड़ी नसीहत दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान आधारहीन आरोप लगाकर बेतुकी बातें कर रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह के आधारहीन आरोप पाकिस्तान पहले भी लगाता रहा है।
विज्ञापन


रवीश कुमार ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह भारत का नीतिगत विषय है। इस बारे में भारत के रुख को पूरी दुनिया का विश्वास हासिल है। भारत विश्व में कहीं भी, कभी भी और किसी के खिलाफ रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल का पक्षधर नहीं है।
विज्ञापन


नई दिल्ली ने हमेशा इसका विरोध और रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल से बचने की वकालत की है। भारत केमिकल वीपेन कनवेंशन(सीडब्ल्यूसी) पर हस्थाक्षर करने वाला देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि झूठे आरोप लगाना पाकिस्तान की नीयत बन गई है। उसे इस तरह की हरकतों से बाज आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed