फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA press conference on US India dialogue, Pakistan Sushma Swaraj lectures

भारत ने पाकिस्तान को वार्ता करने की इच्छा का कोई संदेश नहीं भेजा : विदेश मंत्रालय

Thu, 15 Oct 2020 09:17 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 15 Oct 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
MEA press conference on US India dialogue, Pakistan Sushma Swaraj lectures
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

चीन को करारा जवाब देते हुए भारत ने एक बार फिर से दो टूक कहा है कि जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। वार्ता के दौरान मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने भारत-अमेरिका वार्ता, विदेशी राजनयिकों के लिए सुषमा स्वराज मेमोरियल लेक्चर्स, देश के अंदरूनी मामलों में पाकिस्तान के दखल और भारत द्वारा म्यांमार की नौसेना को पनडुब्बी दिए जाने जैसे मुद्दों पर जानकारी दी।

विज्ञापन


भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के इस दावे को खारिज कर दिया कि नयी दिल्ली ने दोनों देशों के बीच बातचीत की इच्छा का संकेत देते हुए इस्लामाबाद को संदेश भेजा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ‘कथित संदेश के संबंध में, मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमारी तरफ से ऐसा कोई संदेश नहीं भेजा गया।’
विज्ञापन



वह एक मीडिया ब्रीफिंग में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ द्वारा ‘द वायर’ समाचार वेबसाइट को दिए गए साक्षात्कार के संबंध में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। यूसुफ ने साक्षात्कार में कश्मीर समेत अनेक मुद्दों पर टिप्पणी की थी। श्रीवास्तव ने कहा, ‘हमने पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा एक भारतीय मीडिया संस्थान को दिए गए साक्षात्कार की खबरें देखी हैं। उन्होंने भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी की है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हमेशा की तरह यह पाकिस्तान की मौजूदा सरकार की घरेलू विफलताओं से ध्यान हटाने की तथा रोजाना सुर्खियों में भारत को खींचकर उसके घरेलू घटकों को गुमराह करने की कोशिश है।' श्रीवास्तव ने कहा कि अधिकारी को सलाह दी जाती है कि अपनी सलाह अपने देश तक सीमित रखें और भारत की घरेलू नीति पर टिप्पणी नहीं करें। उन्होंने कहा कि पाक अधिकारी के बयान जमीनी तथ्यों के विरोधाभासी, भ्रामक और फर्जी हैं।

प्रेसवार्ता के प्रमुख बिंदु

  • भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित 2+2 वार्ता को लेकर मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम इसे जल्द से जल्द आयोजित कराना चाहते हैं। हम प्रयास कर रहे हैं कि इस वार्ता का आयोजन नई दिल्ली में हो।
  • अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, दिल्ली में नियुक्त विदेशी राजनयिकों को लिए तैयार किए गए सुषमा स्वराज मेमोरियल लेक्चर का पहला संस्करण आज लॉन्च किया गया। इस संस्करण में 45 विदेशी राजनयिक शामिल हो रहे हैं।
  • प्रवक्ता ने कहा कि हमने पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी के साक्षात्कार की रिपोर्ट देखी हैं और उन्होंने भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी की। हमेशा की तरह पाकिस्तान घरेलू नाकामियों को छिपाने के लिए और अपनी जनता को गुमराह करने के लिए भारत का नाम ले रहा है।
  • श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त पाक अधिकारी को सलाह दी गई है कि अपनी सलाह को अपनी सरकार तक रखें और भारत की घरेलू नीतियों पर टिप्पणी करने से बचें। उनने बयान काल्पनिक, गुमराह करने वाले और तथ्यों से परे हैं।
  • मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि भारत म्यांमार की नौसेना को किलो वर्ग की एक पनडुब्बी आईएनएस सिंधुवीर देगा। यह म्यांमार नौसेना की पहली पनडुब्बी होगी। 
  • श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर भारत के अखंड भाग थे, हैं और रहेंगे। चीन को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भी भारत का अभिन्न हिस्सा है। इस तथ्य को उच्चतम स्तर समेत कई मौकों पर चीन के सामने स्पष्ट किया जा चुका है।
  • सीमा पर निर्माण को लेकर चीन की टिप्पणी पर श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार लोगों की आजीविका बेहतर बनाने के लिए और उनके आर्थिक लाभ के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। सरकार आर्थिक विकास, भारत की सुरक्षा और सामरिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed