फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA on nikhil gupta plea reject by supreme court ram mandir qatar case jaishankar nepal visit daily briefing

MEA: निखिल गुप्ता की याचिका SC से खारिज होने पर विदेश मंत्रालय ने कही ये बात, कतर मामले पर भी दी जानकारी

Thu, 04 Jan 2024 05:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 04 Jan 2024 05:36 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि 'यह कार्यक्रम एक ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसलिए किसे बुलाना है किसे नहीं, इसका फैसला भी ट्रस्ट ही करेगी।' 

विज्ञापन
MEA on nikhil gupta plea reject by supreme court ram mandir qatar case jaishankar nepal visit daily briefing
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी की हत्या की साजिश रचने के आरोपी निखिल गुप्ता की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो गई है। इस पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि 'हमने अभी तक फैसले की कॉपी नहीं देखी है। फैसले की कॉपी देखे बिना इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।' उल्लेखनीय है कि निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था। निखिल गुप्ता पर अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। निखिल गुप्ता के परिवार ने सुप्रीम कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर सरकार को निखिल गुप्ता को उचित राजनयिक मदद देने का निर्देश देने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने यह कहकह याचिका खारिज कर दी कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय कानून का है और हम दूसरे देशों की अदालत के अधिकार क्षेत्र की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए।  
विज्ञापन


राम मंदिर में विदेशी मेहमानों के बुलाने पर विदेश मंत्रालय का जवाब
अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विदेशी मेहमानों को बुलाने के सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि 'यह कार्यक्रम एक ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसलिए किसे बुलाना है किसे नहीं, इसका फैसला भी ट्रस्ट ही करेगी।' वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम में विदेशी मेहमानों के शामिल होने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि 'इसे लेकर प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही इसे लेकर जानकारी दे दी जाएगी।'
विज्ञापन


आठ पूर्व नौसैनिकों की मौत की सजा को बदलने वाले कतर कोर्ट के फैसले पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि कानूनी टीम के पास कोर्ट के फैसले की कॉपी है। अभी यह गोपनीय है। कतर के उच्च न्यायालय में अपील के लिए 60 दिन का समय है। फिलहाल हम पूर्व नौसैनिकों के परिजनों और कानूनी टीम के संपर्क में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांसीसी राष्ट्रपति के भारत दौरे पर कही ये बात
गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां के भारत दौरे पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि कार्यक्रम तय हो गया है और तारीख के नजदीक आने पर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा कर दी जाएगी। ईरान में बुधवार को हुए बम धमाके की घटना पर दुख जताते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम ईरान के लोगों और वहां की सरकार के साथ हैं और हमारी दुआएं ईरान के लोगों के साथ हैं। 


विदेश मंत्री के नेपाल दौरे की दी जानकारी
विदेश मंत्री एस जयशंकर के नेपाल दौरे पर विदेश मंत्रालय ने कहा विदेश मंत्री आज और कल नेपाल में रहेंगे। नेपाल में वह नेपाल के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। साथ ही वह नेपाल-भारत की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। इनके अलावा भी वह कई अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। रणधीर जायसवाल ने बताया कि हमने कोई हथियार या गोला बारूद यूक्रेन नहीं भेजा है। साथ ही कनाडा में भारतीयों को फिरौती की रकम के लिए फोन आने पर विदेश मंत्रालय ने चिंता जताई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed