फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Me Too: Indian Institute of Science professor accused of sexual harassment asked to take retirement

#Metoo: प्रोफेसर पर लगे यौन शोषण के आरोप, आईआईएससी ने दिखाया बाहर का रास्ता

Tue, 30 Oct 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Tue, 30 Oct 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
Me Too: Indian Institute of Science professor accused of sexual harassment asked to take retirement
सांकेतिक तस्वीर

देशभर में चल रही मी टू अभियान की लहर थमती हुई नजर नहीं आ रही है। इसका असर अब इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) में भी देखने को मिला है। यहां के एक प्रोफेसर पर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही छात्रा ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। जिन्हें गंभीरता से लेते हुए संस्थान ने उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति लेने के लिए कहा है।

विज्ञापन


प्रोफेसर की पहचान गिरिधर मद्रास के तौर पर हुई है। वह केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में तैनात थे। आईआईएससी के निदेशक अनुराग कुमार जोकि पिछले 20 सालों से संस्थान में काम कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि प्रोफेसर को जाने के लिए कहा गया है। आरोप लगने के बाद संस्थान की गवर्निंग काउंसिल ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


गवर्निंग काउंसिल के फैसले के बाद संस्थान की आंतरिक शिकायत समिति जो यौन शोषण की शिकायतों को देखती है, उसने मामले की जांच की। पिछले हफ्ते आईआईएससी के रजिस्ट्रार वी राजाराजन और काउंसिल के सदस्यों ने कहा था कि प्रोफेसर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई जल्द ही नतीजे पर पहुंच जाएगी। अनुशासनात्मक कार्रवाई केंद्र सरकार के नियमों के तहत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईएससी की वेबसाइट से प्रोफेसर गिरीधर मद्रास की प्रोफाइल को हटा लिया गया है। आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र को बहुत से अवॉर्ड मिले हैं। जिसमें सीएसआईआर का प्रतिष्ठित सम्मान शांति स्वरुप भटनागर अवॉर्ड (2009), जेसी बोस राष्ट्रीय छात्रवृत्ति और आईआईएससी अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन रिसर्च शामिल है। इससे पहले साल 2015 मे भी यौन शोषण के आरोप लगने के बाद प्रोफेसर एस दुर्गाप्पा को हटा दिया गया था। आंतरिक जांच समिति में वह दोषी पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed