फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MDH founder Dharampal Gulati is alive, family released a video to counter fake news

जिंदा हैं एमडीएच के मालिक धर्मपाल गुलाटी, परिवार ने जारी किया वीडियो

Sun, 07 Oct 2018 12:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Oct 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
MDH founder Dharampal Gulati is alive, family released a video to counter fake news
धर्मपाल गुलाटी

एमडीएच के मालिक धर्मपाल गुलाटी के निधन की खबर महज एक अफवाह है। शनिवार को ऐसी खबरें आई थीं कि उनका निधन हो गया है। उनके निधन की फर्जी खबर वायरल होने के बाद परिवार की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में गुलाटी ने बताया है कि वह एकदम ठीक हैं। मसाला किंग कहे जाने वाले एमडीएच के संस्थापक के निधन की खबरें सोशल मीडिया छाई हुई थीं। 

विज्ञापन


जिसके बाद कई मीडिया संस्थानों ने भी इस खबर को चला दिया। हालांकि अब उनके परिवार ने वीडियो जारी करते हुए सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। बताया जा रहा है कि किसी ने उनके पिता महाशय चुन्नी लाल गुलाटी की तस्वीर लगाकर उनकी मौत की झूठी खबर फैलाई थी। गुलाटी का जन्म 1922 में अविभाजित भारत में पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था। लेकिन 1947 में देश का बंटवारा होने पर उनके पिता महाशय चुन्नी लाल दिल्ली आ गए थे और यहां आकर बस गए।
विज्ञापन


दिल्ली में उनके पिता ने पहले किराए पर तांगा चलाने का काम किया और बाद में मसालों के कारोबार में आ गए। 1959 में एमडीएच मसाला फैक्ट्री की नींव रखी गई थी। इसे महाशियन दी हट्टी (एमडीएस) कहा जाता है। दिल्ली के कीर्ति नगर में इस कंपनी की स्थापना धर्मपाल गुलाटी ने की थी। आज एमडीएच मसालों का नाम ना केवल पूरे देश में बल्कि दुनियाभर में मशहूर है। वर्तमान में देशभर के अंदर एमडीएच की 15 फैक्ट्रियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में धर्मपाल गुलाटी सबसे ज्यादा बिकने वाले एफएमसीजी उत्पाद के सीईओ बने थे। सबसे दिलचस्प बात यह है कि हर घर में पहचाने जाने वाले और कामयाबी के मुकाम पर पहुंचने वाले धर्मपाल केवल पांचवी पास हैं। पांचवी के बाद उन्होंने स्कूल छोड़ दिया था और पिता के साथ दुकान पर बैठने लगे थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed